फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wife got house registered in her name by showing her mother-in-law father-in-law and husband dead

Varanasi News: सास, ससुर और पति को मृत दिखाकर पत्नी ने अपने नाम कराया मकान; नायब मोहर्रिर निलंबित

Wed, 16 Oct 2024 09:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 16 Oct 2024 09:49 PM IST
सार

Varanasi News: नगर नगर वाराणसी में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नगर आयुक्त ने नायब मोहर्रिर को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा दो अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Wife got house registered in her name by showing her mother-in-law father-in-law and husband dead
वाराणसी नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी ने सास, ससुर और पति को मृत दिखाकर मकान अपने नाम कराने की कोशिश की। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने जांच में गड़बड़ी पकड़ी और नायब मोहर्रिर को निलंबित कर दिया। साथ ही अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर निर्णय देने वाले कर अधीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी और निलंबन के लिए शासन को पत्र भेजा।

विज्ञापन


फर्जी दस्तावेज पेश करने वाली महिला के खिलाफ एफआईआर के लिए जोनल अधिकारी वरुणापार को आदेश दिया। नगर आयुक्त के अनुसार भवन संख्या-एस0 3/12 व 3/14 मोहल्ला डिठोरी महाल, अर्दली बाजार पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर नाम चढ़ाने के आरोप में कर अधीक्षक मुन्ना राम को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए निलंबन की संस्तुति पत्र शासन को भेजा गया। साथ ही अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया गया। 
विज्ञापन


संलिप्तता के आरोप में तत्कालीन क्षेत्रीय कर निरीक्षक, द्वितीय श्रेणी कुंवर विक्रम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल विनोद कुमार सिंह ने नगर आयुक्त को आवेदन दिया कि अर्पणा सिंह ने जोनल कार्यालय वरुणापार में अपने ससुर प्रमोद कुमार सिंह उनकी पत्नी राजकुमारी सिंह व उनके पति मनीष सिंह को मृत दिखाकर मकान पर अपना नाम चढ़ाने के लिए आवेदन किया था। जिस पर नगर निगम ने कार्यवाही कर अर्पणा सिंह के नाम मकान कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने जांच की और पाया कि अर्पणा ने कूटरचित मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा कर पेश किया। नामांतरण के लिए अन्य अभिलेख भी फर्जी लगाए। नगर आयुक्त ने अर्पणा सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed