फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wife gives fire to husband on death Cremation in lockdown chandauli

यूपी: लॉकडाउन की वजह से नहीं पहुंच सका कोई, पत्नी ने पति को दी मुखाग्नि

Sun, 05 Apr 2020 02:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 05 Apr 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
Wife gives fire to husband on death Cremation in lockdown chandauli
पत्नी ने दी मुखाग्नि। - फोटो : अमर उजाला।

लॉकडाउन में सामाजिक मान्यताएं भी टूटने लगी हैं। चंदौली में रविवार को लॉकडाउन की वजह से मृत संतोष जायसवाल के रिश्तेदार अंतिम यात्रा में नहीं पहुंच सके। ऐसे में संतोष को स्थानीय अवधूत भगवान राम घाट पर उसकी पत्नी गुड़िया ने मुखाग्नि दी। जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनि तिवारी, शिवशंकर पटेल सहित अन्य लोगों ने अंतिम संस्कार में मदद की। पति को पत्नी के मुखाग्नि देने की चर्चा रही।

विज्ञापन


मूल रूप से चंदौली जिले के बबुरी चौक बाजार निवासी और एक स्कूल में काम कर परिवार चलाने वाले संतोष जायसवाल की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी। वह इलाज कराने के लिए पीडीडीयू नगर के चकिया रोड पर आलू मील के पास ससुराल आया हुआ था।
विज्ञापन


हाल ही में संतोष के साले की भी मौत हो गई थी। जमा पूंजी खत्म होने के बाद आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण लोगों के सहयोग से उसका इलाज चल रहा था। इसी बीच लॉकडाउन लागू हो गया और मदद मिलनी भी बंद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी भी घर से बाहर नहीं निकल सकी। इस वजह से रविवार की सुबह संतोष की मौत हो गई। लॉकडाउन की वजह से समाचार जानने के बाद भी न तो कोई रिश्तेदार पहुंचा और नही कोई मदद करने पहुंचा। महिला ने जिला पंचायत सदस्य सूर्य मुनी तिवारी से मदद की गुहार लगाई।

इस पर उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद करने के साथ शव को अवधूत भगवान राम घाट पर पहुंचाने की व्यवस्था की। यहां जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर पटेल, पप्पू मौर्य, देव मौर्य, सुभाष मौर्य आदि ने आर्थिक मदद के साथ अंतिम संस्कार में सहयोग किया।

किसी रिश्तेदार के न पहुंचने पर पत्नी गुड़िया ने पति को मुखाग्नि दी। गुड़िया की तीन वर्ष की एक मात्र बेटी है। अब बेटी को कैसे पालेगी यही लोगों की चिंता है। हालांकि पति को मुखाग्नि देने की हिम्मत की सराहना हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed