फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   wife files case against suspended sub inspector husband for fight in domestic violence

Varanasi: शराब पीकर करता है मारपीट, निलंबित दरोगा पति पर पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 18 May 2023 08:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 18 May 2023 08:22 PM IST
सार

वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने अपने निलंबित दरोगा पति पर शराब पीकर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
wife files case against suspended sub inspector husband for fight in domestic violence
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र की महिला ने शराब पीकर मारपीट करने के आरोप में निलंबित दरोगा पति के खिलाफ लालपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार, खजुरी पांडेयपुर निवासी मंगला देवी का आरोप है कि उसके पति बिरेंद्र सिंह सब इंस्पेक्टर पद पर हैं। इस समय वह निलंबित चल रहे हैं।

विज्ञापन


16 मई की रात शराब पीकर आए और पिटाई की। साथ ही जान से मारने और बच्चे से दूर हो जाने की धमकी दी है। लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान पर समेत चार पर मुकदमा
चोलापुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर ग्राम प्रधान श्याम नारायण राजभर समेत चार के खिलाफ गाली-गलौज करने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। संजय राजभर ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने सरकारी आवास का निर्माण कार्य रोकने के साथ मारपीट की। चोलापुर पुलिस ने ग्राम प्रधान श्याम नारायण राजभर, पप्पू राजभर, प्रेम राजभर, राजेश राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

झाड़-फूंक के बहाने गहने लेकर भागीं महिलाएं

चौबेपुर थाना क्षेत्र क्षेत्र ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद में बुधवार को संतोष यादव के दरवाजे पर तीन ठग महिलाएं पहुंची। महिलाओं ने कहा कि वह झाड़-फूंक का काम करती हैं। संतोष की मां दुर्गावती व भाभी प्रेमलता ने बच्चों की नजर उतारने को कहा। ठग महिलाओं ने चावल मांगकर उसमें कुछ मिला दिया। फिर कहा कि सोने की सिकड़ी व मंगलसूत्र में टोना-टोटका है, उसे दोषमुक्त करना होगा।

सोने की सिकड़ी व मंगलसूत्र लेने के बाद ठग महिलाओं ने परिवार की महिलाओं पर चावल फेंककर बेहोश कर दिया और सोने की सिकड़ी व मंगलसूत्र लेकर फरार हो गई। दुर्गावती ने होश आने पर घटना की जानकारी संतोष को दी। बृहस्पतिवार को संतोष ने चौकी प्रभारी चांदपुर सत्यप्रकाश सिंह को घटना के बाबत तहरीर दी

दुकानदार की पिटाई, पुलिस से की शिकायत

फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी में सामान के पैसे मांगने पर दुकानदार की पिटाई की गई। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। मंगारी निवासी राहुल गुप्ता ने आरोप लगाया कि बहन की शादी के लिए उसने ब्याज पर रुपये लिए थे। चुकता करने बाद भी चेक बाउंस कराकर उसके खिलाफ मुकदमा करा दिया गया। उसकी दुकान पर कुछ लोग फास्ट फूड खाने के बाद पैसे दिए बिना चले जाते हैं और कहते हैं कि ब्याज में खा रहे हैं। दुकानदार ने बृहस्पतिवार को पुलिस से शिकायत की। इस बारे में इंस्पेक्टर फूलपुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed