{"_id":"5dd6bca38ebc3e54df13936c","slug":"wife-complaint-fire-against-husband-for-givig-triple-talaq-in-mubarakpur-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: दहेज के लिए पंचायत में ही दे दिया तीन तलाक, पत्नी ने कराई पति के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: दहेज के लिए पंचायत में ही दे दिया तीन तलाक, पत्नी ने कराई पति के खिलाफ एफआईआर
Thu, 21 Nov 2019 10:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 21 Nov 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति के खिलाफ तीन तलाक का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि मनचाहा दहेज न मिलने पर आरोपी पति ने गांव में सुलह समझौते के लिए बुलाई गई पंचायत में ही उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुबारकपुर थाने के जमुड़ी गांव की सलमा खातून ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में अपने पति जमुड़ी गांव निवासी मो. जाहिद पुत्र मो सूफियान सहित परिवार के अन्य सदस्यों को आरोपित किया है। सलमा के मुताबिक 26 अक्तूबर 2013 को उसकी शादी मो. जाहिद से हुई थी। शादी के बाद उसे एक बेटी पैदा हुई।
विज्ञापन
शादी के बाद से ही पति सहित परिवार के अन्य सदस्य दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दूसरी शादी की धमकी भी देते थे। इस मामले में दोनों पक्षों में कई बार पंचायत हुई। पंचों के समक्ष पति और परिवार वाले दोबारा परेशान न करने की कसम खाकर मामले को खत्म कर देते थे, लेकिन बाद में फिर परेशान करने लगते।
विज्ञापन
Trending Videos
इस मामले में 14 नवंबर को जमुड़ी गांव में एक बार फिर पंचायत हुई। पंचों के सामने ही पति ने तीन तलाक देकर उससे सारे रिश्ते तोड़ दिए। प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश मिश्रा के मुताबिक दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी देने और 3/4 मुस्लिम महिला विवाह अधिकार की सुरक्षा की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
