फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   When the family scolded, the son of a retired inspector committed suicide

परिजनों ने डांटा तो रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने कर ली खुदकुशी

Sat, 11 Jul 2020 10:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 11 Jul 2020 10:19 PM IST
सार

जगदीशपुर गांव में हुई घटना, घर के बरामदे में फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
When the family scolded, the son of a retired inspector committed suicide
demo pic

विस्तार

वाराणसी जिले में जगदीशपुर गांव में शुक्रवार की देर रात एक युवक ने घर के बरामदे में फंदे लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह उसका शव बरामदे में फंदे से लटकता देख छोटे भाई ने शोर मचाया। सूचना पाकर चोलापुर थाने की पुलिस आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार, युवक की आदतें और संगत ठीक नहीं थी।

विज्ञापन


शुक्रवार को परिजनों ने इन्हीं सब बातों को लेकर उसे डांटा-फटकारा था। इस वजह से क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी। चोलापुर थाना अंतर्गत जगदीशपुर गांव निवासी संदीप यादव (27) ने घर के बाहर बरामदे में लगाए गए सीमेंट शेड में मफलर के फंदे के सहारे फंदे से लटक गया। परिजनों ने बताया कि संदीप उसी बरामदे में रात में सोता था। संदीप का छोटा भाई विवेक यादव शनिवार की सुबह उठा और भैंस को चारा-पानी देने गया।

विज्ञापन

वह बरामदे के भीतर जाकर देखा तो संदीप का शव फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने बताया कि संदीप के पिता सभाजीत यादव की मृत्यु दो वर्ष पूर्व हो गई थी, वह पुलिस विभाग में दरोगा पद से रिटायर हुए थे। एक भाई जो बड़ा है वह पुलिस विभाग में चंदौली जिले में तैनात है। 

सबसे छोटा भाई विशाल यादव एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। थानाध्यक्ष चोलापुर ने बताया कि संदीप यादव कुछ शरारती तत्वों का साथी था जो नशा, चोरी और छेड़खानी आदि के लिए चर्चित हैं। संदीप की शिकायत उसके परिजनों को मिलती रहती थी। कुछ दिन पूर्व संदीप अपनी मां को ही मारापीटा था, शिकायत मिलने पर पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed