फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   When is Diwali 2023: This time a great coincidence is being made on Diwali, Panch Deepotsav will be of six day

Diwali kab hai 2023: इस बार दीपावली पर बन रहा महासंयोग, छह दिन का होगा पंच दीपोत्सव, ये रहीं तिथियां

Sat, 04 Nov 2023 12:28 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 04 Nov 2023 12:28 PM IST
सार

कार्तिक कृष्णपक्ष की त्रयोदशी 10 नवंबर को दिन में 12:36 मिनट से 11 नवंबर को दिन में 1:59 बजे तक रहेगी। चित्रा नक्षत्र 10 नवंबर को रात्रि 12:08 बजे से 11 नवंबर को रात्रि 1:47 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन
When is Diwali 2023: This time a great coincidence is being made on Diwali, Panch Deepotsav will be of six day
दिवाली का त्योहार - फोटो : iStock

विस्तार

सुख सौभाग्य के साथ ही अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाने वाले महापर्व दीपावली पर इस बार महासंयोग निर्मित हो रहे हैं। तिथियों के बढ़ने के कारण पंचददीपोत्सव इस बार छह दिन के होंगे। 10 नवंबर को धनतेरस से पंच दीपोत्सव की शुरुआत होगी और 15 नवंबर को भैयादूज के साथ इसका समापन होगा।

विज्ञापन


विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य पं. दीपक मालवीय ने बताया कि पंच दीपोत्सव में इस बार तिथियों के अंतर के कारण धनतेरस 10 नवंबर को है। कार्तिक कृष्णपक्ष की त्रयोदशी 10 नवंबर को दिन में 12:36 मिनट से 11 नवंबर को दिन में 1:59 बजे तक रहेगी। चित्रा नक्षत्र 10 नवंबर को रात्रि 12:08 बजे से 11 नवंबर को रात्रि 1:47 बजे तक रहेगा। 11 नवंबर को दोपहर 1:58 बजे चतुर्दशी तिथि आ जाएगी। इस कारण 12 नवंबर को प्रात:काल में रूप चतुर्दशी का स्नान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 नवंबर को मध्याह्न 2:45 बजे अमावस्या आ जाएगी। इसलिए 12 नवंबर को ही महालक्ष्मी पूजन और दीपोत्सव मनाया जाएगा। 14 नवंबर को कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा नौ मुहूर्त से अधिक होने पर 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट होगा और भाई दूज का पर्व 15 नवंबर को मनाया जाएगा। आमतौर पर धनतेरस के दूसरे दिन रूप चतुर्दशी या नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है, लेकिन इस बार तिथियां के अंतर के कारण नरक चतुर्दशी या छोटी दीपावली और दीपावली दोनों एक ही दिन होंगे। 12 नवंबर को प्रातःकाल रूप चतुर्दशी और शाम में दीपोत्सव व महालक्ष्मी पूजन होगा।

 

दीपावली महापर्व की तिथियां

धनतेरस- 10 नवंबर

मासिक शिवरात्रि और हनुमान जयंती - 11 नवंबर

छोटी दीपावली या रूप चौदस और दीपावली - 12 नवंबर

सोमवती एवं देव पितृकार्य अमावस्या - 13 नवंबर

गोवर्धन पूजा - 14 नवंबर

भाई दूज - 15 नवंबर
 

Trending Videos

When is Diwali 2023: This time a great coincidence is being made on Diwali, Panch Deepotsav will be of six day
दिवाली 2023 - फोटो : अमर उजाला।

ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि दीपावली पर सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है। सौभाग्य योग में की गई पूजा-अर्चना से सुख समृद्धि, वैभव एवं ऐश्वर्य में बढ़ोतरी होती है। पूजन के लिए प्रदोषकाल स्थिर लग्न एवं निशीथ काल फलदायी रहता है। कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की अमावस्या तिथि 12 नवंबर को दोपहर 2.46 बजे से 13 नवंबर को दिन में 2.58 बजे तक रहेगी। सौभाग्य योग का संयोग 12 नवंबर को दिन में 4:24 बजे से 13 नवंबर को दिन में 3:23 मिनट तक रहेगा। दीपावली के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त प्रदोषकाल में शाम को 5:11 बजे से रात्रि 7:48 मिनट तक रहेगा। प्रदोष काल में स्थिर वृषभ लग्न का संयुक्त सर्वोत्तम योग शाम को 5:22 बजे से रात्रि 7:19 बजे तक रहेगा। स्थिर लग्न सिंह रात्रि 11:50 बजे से अर्धरात्रि के पश्चात 2:04 तक ही है। यह मुहूर्त सिंह लग्न में पूजा करने वालों के शुभ फलदायी है। निशीथ काल रात्रि 11:15 बजे से रात्रि 12:07 बजे तक है। सिंह लग्न एवं निशीथ काल का संयुक्त समय रात्रि 11:50 बजे से रात्रि 12:07 बजे तक रहेगा।
 

काशी में 15 नवंबर को होगी गोवर्धन पूजा

ज्योतिषाचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि इस बार तिथियों के भुक्त भोग्य के अंतर के कारण पंच दीपोत्सव छह दिनों तक मनाया जाएगा। 14 नवंबर को कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा नौ मुहूर्त से अधिक होने पर 14 नवंबर को काशी के अलावा अन्य जगह गोवर्धन पूजा और अन्नकूट होगा और भाई दूज का पर्व 15 नवंबर को मनाया जाएगा। काशी में गोवर्धन पूजन 15 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed