फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wheat crop burnt to ashes due to spark from electric wires

Varanasi News: बिजली के तारों से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल जल कर राख

Sun, 02 Apr 2023 07:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 07:39 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop burnt to ashes due to spark from electric wires
सभी केंद्र
विज्ञापन


बिजली के तारों से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल जल कर राख
कपसेठी, फूलपुर और चोलापुर क्षेत्र में किसानों काे हुआ भारी नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी
सेवापुरी/पिंडरा/दानगंज (वाराणसी)। कपसेठी, फूलपुर और चोलापुर थाना क्षेत्र में रविवार को बिजली के तारों से निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब नौ बीघा खेत की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई।

जानकारी के मुताबिक, कपसेठी थाना क्षेत्र के भीषमपुर गांव में बिजली के हाईटेंशन तार से गिरी चिंगारी से सात बीघा खेत की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि लालपुर उपकेंद्र से भीषमपुर गांव के लिए विद्युत आपूर्ति होती है। रविवार को गांव के ताल में हाईटेंशन तार से बिना इंसुलेटर के बिजली प्रवाहित हो रही थी। हवा चलने की वजह से तार विद्युत पोल से टकरा गया और उससे निकली चिंगारी ने नीचे खेत में गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। आग लगने की वजह से खरपत्तू पाल की 18 बिस्वा, ऋषि सिंह की 20 बिस्वा, अमर सिंह की 20 बिस्वा, सुभाष सिंह की 30 बिस्वा, बब्बन सिंह की 10 बिस्वा और दयाशंकर की 30 बिस्वा खेत की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेत से उठ रही आग की लपटों को देखकर ग्रामीण लाठी-डंडे और बाल्टी लेकर दौड़े। घंटों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली निगम की लापरवाही से फसलें जली हैं। निष्पक्ष तरीके से जांच व कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

फूलपुर कस्बे में रामकिशुन यादव के 12 बिस्वा खेत में गेहूं लगा था। दोपहर तीन बजे के लगभग
फूलपुर, चोलापुर में भी हुई घटना
खेत के ऊपर से गए बिजली के दो तार हवा चलने के कारण आपस में टकरा गए। उनसे निकली चिंगारी से खेत में गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे पहले ही छह बिस्वा खेत की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। उधर, चोलापुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में रिटायर्ड शिक्षक संतोष चौबे और विजय चौबे के खेत में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से डेढ़ बीघा खेत में गेहूं की फसल जल कर राख हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed