{"_id":"5bb5faf0867a556c3010f5d2","slug":"what-is-solution-of-unemployment-give-answer-and-win-seven-crore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बीएचयू में होने जा रही प्रतियोगिता, बेरोजगारी का समाधान बताने पर मिलेंगे सात करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बीएचयू में होने जा रही प्रतियोगिता, बेरोजगारी का समाधान बताने पर मिलेंगे सात करोड़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 05 Oct 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में 23-24 अक्तूबर को होगी ‘हल्ट प्राइज प्रतियोगिता’
देश में बेरोजगारों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और इसमें युवाओं की संख्या भी कम नहीं है। अब युवा बेरोजगारी को दूर करने की दिशा में एक नई पहल हुई है। संयुक्त राष्ट्र संघ, बिल क्लिंटन फाउंडेशन और हल्ट इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल, यूएसए की ओर से विश्व स्तर पर इसके लिए हल्ट प्राइज प्रतियोगिता कराई जा रही है।
बनारस में यह प्रतियोगिता पिछले साल की तरह इस साल भी आईआईटी बीएचयू में होगी। इसमें युवा बेरोजगारी दूर करने का सर्वश्रेष्ठ समाधान बताने वाली छात्रों की टीम को सात करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में बीएचयू और उससे संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्रा शामिल हो सकते हैं।
विश्व स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता का पंजीकरण शुरू हो गया है। 23-24 को आयोजित प्रतियोगिता के बारे में हल्ट प्राइज बीएचयू के कैंपस निदेशक अनमोल अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में इस वर्ष का विषय ‘युवा बेरोजगारी’ रखा गया है।

Trending Videos
यह प्रतियोगिता नि:शुल्क
इस समस्या का सर्वश्रेष्ठ समाधान देने वाली छात्रों की टीम को सात करोड़ रुपये की धनराशि का पुरस्कार मिलेगा। पहले चरण की प्रतियोगिता संस्थान में 23-24 अक्टूबर को होगी और दूसरे चरण की नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। विजेता टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
हल्ट प्राइज के पब्लिसिटी हेड सुशांत कुमार सिन्हा ने बताया कि बीएचयू तथा इससे संबंधित सभी कालेज के छात्रों के लिए यह प्रतियोगिता नि:शुल्क है। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्र पंजीकरण करा सकते हैं।
मीडिया और ब्राडकॉस्ट हेड अनुराग ने बताया कि पिछले साल बीएचयू की दो टीमों का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुआ था और आईआईटी (बीएचयू) की प्रबंधन टीम ने विश्व की श्रेष्ठ 20 टीमों में अपना स्थान बनाया था।