फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   What is BJP relationship with Sanjay Sherpuria Ajay Rai said till yesterday he was Sharif

Varanasi: संजय शेरपुरिया संग भाजपा का रिश्ता क्या? अजय राय बोले- कल तक था शरीफ, आज बना अपराधी

Wed, 03 May 2023 04:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 May 2023 04:13 PM IST
सार

कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने संजय राय शेरपुरिया को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। बुधवार को उन्होंने वाराणसी में कहा कि  संजय राय शेरपुरिया कल तक भाजपा के सभी बड़े नेतृत्व का सहयोगी था। आज उसे अचानक महाठग बताकर  रहस्यमय कार्रवाई हो रही है। 

विज्ञापन
What is BJP  relationship with Sanjay Sherpuria Ajay Rai said  till yesterday he was Sharif
अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने संजय राय शेरपुरिया को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। बुधवार को उन्होंने वाराणसी में कहा कि  संजय राय शेरपुरिया कल तक भाजपा के सभी बड़े नेतृत्व का सहयोगी था। आज उसे अचानक महाठग बताकर रहस्यमय ढंग से कार्रवाई हो रही है। कांग्रेस नेता ने सवाल पूछा कि भाजपा और शेरपुरिया के रिश्तों का राज क्या रहा है।

विज्ञापन


अजय राय ने कहा कि वाराणसी के लोकसभा चुनाव में संजय राय शेरपुरिया मेरे खिलाफ पैसा बहा रहे थे। चुनावों में बड़े-बड़े भाजपा नेताओं को रुपये की बड़ी-बड़ी रकम कर्ज में दिया करते थे। वह आज अचानक बिना किसी शिकायती एफआईआर के इतने बड़े ठग अपराधी कैसे हो गए। पूरा मामला रहस्य की गहरी चादर में लिपटा हुआ है। इन राजनीतिक कारणों का पर्दाफाश होना जरूरी है।
विज्ञापन

सच सामने आना जरूरी
अजय राय ने कहा कि तमाम लोग जनता का पैसा लूटकर विदेश भाग गए। यहां जो व्यक्ति बड़े-बड़े भाजपा नेताओं और मंत्रियों के संपर्क में है, उसके लिये इस मनगढ़ंत कहानी को रचा जा रहा है। पूरा मामला आम लोगों के गले नहीं उतर रहा है। इसका सच सामने आना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह अजीब विडंबना है कि दूसरे दलों से भाजपा में जाने पर कोई आरोपी अचानक साधु बन जाता है। भाजपा का अंतरंग रहा कोई शरीफ अचानक महाठग अपराधी बन जाता है। सत्ता का ऐसा रहस्यमय खेल आज की सत्ता की सत्ता का सबसे कटु सत्य बन चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed