फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   west to anrgi

वाराणसी में बनेगा देश का सबसे बड़ा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट

Thu, 18 Jul 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
west to anrgi
वाराणसी। देश का सबसे बड़ा वेस्ट टू एनर्जी (कचरे से बिजली) प्लांट वाराणसी में बनाया जाएगा। सावन के पहले दिन बुधवार को एनटीपीसी और नगर निगम के बीच समझौता (मेमोरेंडम ऑफ अंडर स्टैंडिंग) हुआ है। 300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्लांट में प्रतिदिन 600 टन कचरे का निस्तारण हो सकेगा।
विज्ञापन

नगर निगम की रमना में स्थित जमीन पर एनटीपीसी प्लांट तैयार करेगा। इसमें कूड़े को अलग-अलग कर बिजली, बायो डिग्रेडिबल कचरे से मीथेन और अन्य सिविल कंस्ट्रक्शन मैटेरियल बनाया जाएगा। प्लांट एनटीपीसी की वेस्ट टू एनर्जी विंग संचालित करेगी। इससे पहले सूरत और दिल्ली में भी प्लांट बने हैं। वाराणसी में इंटीग्रेटेड वेस्ट टू इनर्जी का इतनी बड़ी क्षमता का यह पहला इको फ्रेंडली प्रोजेक्ट होगा। इससे शहर में बिजली आपूर्ति करने की योजना है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सभागार में महापौर मृदुला जायसवाल, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, नगर आयुक्त आशुतोष कुमार द्विवेदी, एनटीपीसी जीएम अमित कुमार कुलश्रेष्ठ, एडवाइजर आरके बड़ेरिया, अवनीश गौतम की मौजूदगी में एमओयू हुआ। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि काशी की स्वच्छता व पर्यावरण की दिशा में बड़ा कदम है। शहर से निकलने वाले लगभग 600 टन कूड़े का निस्तारण आसानी से हो जाएगा। एनटीपीसी के सहयोग से वेस्ट टू एनर्जी प्रोजेक्ट लगेगा। यह प्लांट इको फ्रेंडली होगा। नगर आयुक्त ने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए नगर निगम रमना में जमीन उपलब्ध करा रहा है। कार्य शुरू होने के 30 माह में प्लांट पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed