फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   West Bengal couple arrested with 10 lakh rupees in varanasi daughter and partner also caught

UP : 10 लाख रुपये के साथ पश्चिम बंगाल के दंपती अरेस्ट, बेटी और साथी भी पकड़े गए; फॉर्च्यूनर से उड़ाए थे बैग

Fri, 21 Feb 2025 03:58 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Feb 2025 03:58 AM IST
सार

सिगरा थाने की पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। चारों को गुरुवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे में आरोपी अपनी करतूत के साथ कैद हो गए थे।

विज्ञापन
West Bengal couple arrested with 10 lakh rupees in varanasi daughter and partner also caught
सिगरा थाने की पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

ट्रेवल एजेंसी संचालक के वाहन चालक को उसका पैसा गिरा होने की बात कह कर 10 लाख एक हजार 960 रुपये से भरा बैग लेकर भागने वाले पश्चिम बंगाल निवासी चार उचक्के पकड़े गए। चारों के पास से सिगरा थाने की पुलिस ने पूरा पैसा बरामद कर लिया है। तीन आरोपी पति-पत्नी और पुत्री हैं।

विज्ञापन


चारों की पहचान पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चंदन नगर के कार्तिक शेट्टी और बलीकाटा सिताला मंदिर नलदंगा के दिलीप मोदलियार, उसकी पत्नी सुधा मोदलियार व बेटी पायल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


ट्रेवल एजेंसी संचालक उमापति पांडेय बुधवार को अपनी फॉर्च्यूनर से कैंट रोडवेज पहुंचे। चौकाघाट फ्लाईओवर के पिलर संख्या-49 के समीप उन्होंने वाहन रुकवाया और चाय पीने नीचे उतरे। वाहन में उनका चालक बैठा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान चालक की ओर का शीशा एक महिला खटखटाई और कही कि आपका पैसा गिरा हुआ है। चालक नीचे उतरा और 500-600 रुपये गिरे देख उसे उठाने लगा। इसी बीच दो युवक आए और कार का दरवाजा खोलकर पीछे की सीट पर रखा बैग उठा ले गए। बैग सीट से गायब देख कर चालक ने शोर मचाया और सूचना पुलिस को दी गई।

एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने बताया कि आरोपियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए सिगरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में रोडवेज चौकी प्रभारी शिवम, दरोगा काजोल और अन्य पुलिस कर्मियों की टीम गठित की गई। घटनास्थल के समीप लगे सीसी कैमरे में आरोपी अपनी करतूत के साथ कैद हो गए थे। 

सीसी फुटेज में चारों जिधर जाते दिखे, उस रूट के तकरीबन 27 कैमरे खंगाले गए। इसके अलावा पुलिस की तीन टीम फील्ड में उतारी गई। मालगोदाम से कैंट स्टेशन जाने वाले मोड़ पर गुरुवार को चारों पकड़े गए। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।

3 दिन से आए थे, नहीं पता था बैग में कितना पैसा है
पूछताछ में चारों आरोपियों ने बताया कि वह गत 17 फरवरी से कैंट रेलवे स्टेशन पर थे। चारों ने 10 से ज्यादा लोगों की जेब काटी। बुधवार को चारों प्रयागराज जा रहे थे। उससे पहले सभी स्टेशन के सामने खड़े वाहनों को देखते हुए जा रहे थे। 

एक बड़ी गाड़ी की पिछली सीट पर चारों ने बैग रखा देखा तो योजना के तहत सुधा चालक के खिड़की के पास जाकर 500-600 रुपये गिरा दी। चालक पैसा उठाने के लिए गेट खोल कर नीचे उतरा। उसी दौरान कार्तिक और दिलीप पीछे की सीट का गेट खोल कर बैग उठा कर भाग निकले। चारों ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि बैग में इतना पैसा है। पकड़े जाने के डर से चारों कैंट स्टेशन में यात्रियों की भीड़ के बीच ही जाकर छिप गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed