फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   going after drinking beer on seeing female professor said Assalamu Aleikum accused students were drunk

Varanasi News : बीयर पीकर जा रहे थे, महिला प्रोफेसर को देख कर बोले अस्सलामो अलैकुम; पढ़ें पूरा मामला

Wed, 13 Nov 2024 02:17 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 13 Nov 2024 02:17 AM IST
सार

Varanasi News : आरोपी दोनों छात्र रुइया छात्रावास में रहते हैं। इस मामले में खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पूरे कैंपस में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन
going after drinking beer on seeing female professor said Assalamu Aleikum accused students were drunk
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू कैंपस में हैदराबाद गेट के पास कार सवार दो छात्रों ने एक महिला प्रोफेसर को देख कर अस्सलामो अलैकुम कहा। प्रोफेसर के साथ मौजूद छात्रों ने बाइक से कार का पीछा किया तो दोनों उससे उतर कर भाग गए। आरोपी छात्र नशे में थे। 

विज्ञापन


प्रॉक्टोरियल बोर्ड की मदद से कार चालक को पकड़ कर लंका थाने की पुलिस को सौंपा गया। प्रोफेसर ने पुलिस को तहरीर देने से मना करते हुए कहा कि बीएचयू कैंपस में अराजकतत्वों की आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाई जानी चाहिए। कार चालक से पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि वह बिहार में पुलिसकर्मी है और माउथ कैंसर के उपचार के लिए आया था। 
विज्ञापन


दोनों छात्र रुईया छात्रावास के थे। छात्रों का नंबर उसके एक परिचित ने दिया था और कहा था कि डॉक्टर को दिखाने में वह उसकी मदद करेंगे। दोनों ने उसे डॉक्टर को दिखाया। फिर, दोनों ने बीयर पी और उसके साथ हैदराबाद गेट की ओर जा रहे थे। दोनों ने एक शिक्षिका को देख कर अस्सलामो अलैकुम कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने बताया कि प्रोफेसर ने घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी है। एक छात्र चिह्नित कर लिया गया है। दूसरे की पहचान कराने की कोशिश चल रही है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed