फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Welcome 2019: Kashi wait to fulfill her dream

उम्मीदें 2019 : काशी में सपने लेने लगे आकार, बस पूरे होने का इंतजार 

Wed, 02 Jan 2019 11:36 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Wed, 02 Jan 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
Welcome 2019: Kashi wait to fulfill her dream
काशी
नया साल काशी के लिए बहुत सी नई उम्मीदें और नए सपने लेकर आया है। उम्मीदें जो इस साल परवान चढ़ेंगी। सपने जो सच होंगे। चुनावी वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में विकास की कई योजनाएं मूर्त रूप लेने वाली हैं। प्रवासी भारतीय सम्मेलन और प्रयागराज के कुंभ से काशी के पर्यटन को बढ़ावा मिलना तय है।
विज्ञापन


वाराणसी के विकास के लिए अब तक 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक का खर्च किया जा चुका है। इसका सीधा लाभ काशी वासियों को जल्द मिलने लगेगा। उनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान करने के लिए कई योजनाओं पर काम जारी है। 
विज्ञापन

जनसमस्याओं का समाधान
स्मार्ट सिटी के तहत काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर नए साल में शुरू हो जाएगा। इससे जन समस्याओं का समाधान एक ही जगह आसानी से मिलेगा। बिजली, पानी, सड़क, सीवर, सफाई के क्षेत्र में और बेहतर कार्य होंगे। कई नए सबस्टेशन बनेंगे। नए साल में कान्हा उपवन और कैटल कालोनी मिलेगी। शाही नाले की सफाई का काम पूरा हो जाएगा। एसटीपी पूरी तरह से चालू हो जाएंगे। चौकाघाट फ्लाईओवर शुरू होगा और यातायात सुगम होगा। वाराणसी के आस पास जिलों को जोड़ने वाली सड़कों की चौड़ीकरण का काम पूरा होगा। सड़कों पर गाडि़यां फर्राटा भरेंगी। गिरजा देवी सांस्कृतिक संकुल अपग्रेड होगा।  

पर्यटन बढ़ेगा 
प्रवासी भारतीय सम्मेलन और प्रयागराज में लग रहे महाकुंभ से काशी के पर्यटन को ढेरों उम्मीद है। संभावनाओं को भुनाने के लिए पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है। यहां आने वाले देसी- विदेशी पर्यटक काशी के विकास की एक अच्छी छवि लेकर जाएं इस पर फोकस किया जा रहा है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि काशी का औसत पर्यटन 2019 में डेढ़ दिन से बढ़कर तीन से चार दिन हो जाएगा। पिछले साल चार लाख से ज्यादा विदेशी सैलानियों ने काशी दर्शन किया। नए साल में उम्मीद है कि काशी में विदेशी सैलानियों का नया रिकार्ड बनेगा। 

शुरू होंगी कई नई स्वास्थ्य सेवाएं
नए साल में जहां बीएचयू अस्पताल परिसर में सुपर स्पेशियलिटी सेंटर की सौगात मिलेगी, वहीं सुंदर बगिया में बन रहे महामना मालवीय कैंसर संस्थान में इलाज, जांच आदि की सुविधा भी जनवरी से शुरू हो जाएगी। दीनदयाल अस्पताल में 50 बेड का महिला अस्पताल भी इस साल शुरू होगा। यहां पीपीपी मॉडल पर सिटी स्कैन, एमआरआई जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। दीनदयाल अस्पताल परिसर के ही पास ईएसआई हॉस्पिटल भी नए साल में बनकर तैयार हो जाएगा। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में आधुनिक सुविधाओं से लैस बर्नवार्ड का काम भी नए साल के शुरूआती महीनों में पूरा हो जाएगा। महिला अस्पताल कबीरचौरा में 100 बेड का मैर्टिनिटी विंग भी 2019 के मार्च तक शुरू हो जाएगा। 

शिक्षा क्षेत्र में कई नए कदम
नए साल में एक ही जगह से मिड डे मील का वितरण शुरू होगा। अक्षय पात्र योजना की शुरुआत होगी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में नए सत्र से च्वाइस बेस्ट क्रेडिट सिस्टम की शुरुआत होगी। 23 पाठ्यक्रम में सीबीसीएस होगा लागू। पावर ग्रिड ऑफ कारपोरेशन की मदद से खुलेगा मौसम सेंटर। आर्किटेक्ट, वास्तुशास्त्र, डिजास्टर मैनेजमेंट समेत कई नए पाठ्यक्रमों की  शुरुआत होगी। डिजिटलाइज्ड लाइब्रेरी की शुरुआत होगी।  

काशी दर्शन के लिए हेलीपोर्ट
काशी के घाट व गंगा के रोमांचक सफर के साथ ही आस-पास के जिलों तक जाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की बृहद योजना पर काम शुरू हो गया है। रामनगर के डोमरी में चार करोड़ 94 लाख रुपये से हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। हेलीपोर्ट पर एक साथ कई हेलीकाप्टरों के उतरने की सुविधा के साथ यात्री सुविधाओं से जुड़ी सारी व्यवस्था होगी। यह 2019 में शुरू हो जाएगा।

गंगा पर लेजर लाइट शो 
गंगा आरती के दौरान घाटों से लेजर लाइट शो की योजना परवान चढ़ेगी। ट्रायल के तौर पर भैंसासुर घाट पर देव दीपावली को लेजर शो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने हुआ था। वहीं कैबिनेट की मंजूरी के बाद गंगा में स्टोरी टेलिंग क्रूज का संचालन होना बाकी है। इसके लिए पर्यटन विभाग प्रयासरत है। इस साल यह सेवा भी शुरू हो जाएगी। साथ ही मानमंदिर संग्रहालय का वर्चुअल म्यूजियम बनकर तैयार हो जाएगा। इस साल जनता को लाभ मिलेगा। सारनाथ में दूर दूर से पर्यटक आते हैं। उन्हें लुभाने के लिए लाइट एंड साउंड शो नए साल में शुरू हो जाएगा। इसकी पूरी संभावना है। 
विज्ञापन

इलाहाबाद और पटना के लिए क्रूज सेवा
वाराणसी से इलाहाबाद और पटना तक क्रूज संचालन होगा। बनारस के घाटों के बीच फेरी सर्विस। फ्रेट विलेज के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू। रामनगर में यात्री टर्मिनल बन जाएगा। 20 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। उधर, इस साल एयरपोर्ट पर दूसार टर्मिनल भी तैयार हो जाएगा। 10 जनवरी को स्पाइसजेट की सेवा चेन्नई के लिए शुरू होगी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के नया भवन तैयार होगा।  

और बेहतर होंगी रेल व बस सेवा 
दिल्ली से वाराणसी के बीच इंजन नहीं बदलेगा। इससे समय बचेगा। वाराणसी-माधोसिंह-इलाहाबाद सिंगल लाइन का विद्युतीकरण का कार्य नए साल में पूरा होने की उम्मीद है। मंडुवाडीह की सेकेंड एंट्री जनवरी से शुरू हो जाएगी। पांच नए प्लेटफार्मों से ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। औडि़हार-जौनपुर रेलखंड का दोहरीकरण का कार्य पूरा होगा। 12000 अश्वशक्ति क्षमता का रेल इंजन तैयार होगा। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन नए साल में शुरू होगा। 

फसाड लाइटिंग से सुनहरी होगी काशी की शाम
हृदय योजना के तहत घाट से लेकर शहर के प्रमुख भवनों, स्थलों पर फसाड लाइटिंग की जाएंगी। कई जगहों पर लगाया गया है। बचे स्थानों पर इस साल लगाई जाएंगी। पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव का कहना है कि 44 करोड़ की लागत से पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाना है। वहीं सांस्कृतिक संकुल को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed