फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   webinar in varanasi

आत्मनिर्भरता के लिए सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण जरूरी : हरिवंश

Sun, 30 Aug 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
webinar in varanasi
राज्यसभा सांसद और पूर्व उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में आत्मनिर्भरता के लिए सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण करना आवश्यक है। उनमें भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों से विकास यात्रा बाधित हो रही थी, जिसको दूर करने के लिए अब उनका निजीकरण किया जा रहा है। वह शनिवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पं. दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वेबिनार को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

भारतीय अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भरता एक समाधान विषयक वेबिनार को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि बहुत सारे क्षेत्र ऐसे है जिसमें हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। हर खेत को पानी, हर हाथ को काम से ही अर्थव्यवस्था विकसित होगी। छात्रों तथा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्होंने आह्वान किया कि आज का समय ज्ञान तथा तकनीक का है अत: हम इन्हें आत्मसात कर के ही आत्मनिर्भरता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता के लिए किए जा रहे वर्तमान सरकार द्वारा प्रयासों का समर्थन कर विद्यापीठ जनांदोलन का रूप देने में महती भूमिका अदा कर एक प्रतिमान स्थापित करने में आगे रहेगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भरता का अर्थ होता है कि पहले आप खुद की समृद्धि करें। विदेश नीति विशेषज्ञ डॉ. पुष्पेंद्र पी सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान डॉ. के के सिंह, प्रो. निरंजन सहाय, डॉ. पारिजात सौरभ, डॉ. ऊर्जस्विता सिंह, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, डॉ. अवधेश सिंह, डॉ. मोनिका सरोज, डॉ. राकेश तिवारी, डॉ. शशिकांत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed