फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weavers hanging in Jaitpura

जैतपुरा में बुनकर ने लगाई फांसी

Wed, 19 Apr 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 19 Apr 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
Weavers hanging in Jaitpura
फांसी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जैतपुरा थाना क्षेत्र के दोषीपुरा निवासी बुनकर अजीज हैदर (26) ने मंगलवार की तड़के फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह घरवालों ने कमरे में फंदे से लटका शव देखा तो चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। घर वाले बिना पोस्टमार्टम के  शव का अंतिम संस्कार करने पर अड़ गए। हालांकि पुलिस के समझाने पर बाद में राजी हुए और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। घटना की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई। घर वालों के अनुसार छह अप्रैल को ही अजीज का निकाह हुआ था। 


पावरलूम के काम से खाली होकर अजीज हैदर सोमवार की शाम घर पहुंचा और खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। मंगलवार की सुबह अजीज ने रोजाना की भांति टुल्लू पंप नहीं स्टार्ट किया तो पिता कमर अली ने आवाज लगाई। कोई जवाब न आने पर उन्होंने अजीज के कमरे का दरवाजा खटखटाया। फिर दरवाजे के बीच पड़ी दरार से  देखा तो अजीज मच्छरदानी के फंदे के सहारे पंखे से लटका    पड़ा था। उनके शोर मचाने पर घर के बाकी लोग भी आ गए और सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन



अजीज के भाई मोरम अली ने बताया कि दो दिन पहले ही उसकी पत्नी गजाला बानो मायके गई थी, मंगलवार को उसे लेने जाना था। उसकी आत्महत्या का कोई कारण समझ नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जैतपुरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि परिवार  आर्थिक रूप से संपन्न है। आत्महत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है और न ही परिवारीजनोें ने कुछ बताया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed