फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   weather

तेज आंधी-पानी के साथ पड़े ओले

Mon, 20 Apr 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
weather
वाराणसी। जिले में रविवार की सुबह से ही मौसम बदलने से किसानों की धड़कने बढ़ गई थीं। दोपहर बाद कई जगहों पर आंधी के साथ बरसात हुई। इससे खेतों में मड़ाई के लिए रखी फसल उड़ गई। वहीं फसलों के भीगने से मड़ाई का काम बाधित हो गया। कछवारोड क्षेत्र में आंधी-पानी के साथ ओले भी पड़े। इससे सब्जी किसानों को नुकसान का अनुमान है। कई जगहों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

कछवा रोड बाजार में आंधी से आम का पेड़ उखड़ गया। वहीं बिहड़ा पावर हाउस पर मनोज मोदनवाल की मिठाई की दुकान पर पेड़ गिर गया। इससे आवागमन बाधित रहा। रोहनिया क्षेत्र में हुई बारिश गेहूं की मड़ाई कार्य बाधित हो गया। अखरी के किसान नारायणी सिंह, दिनेश तिवारी, मोहनसराय के किसान वीरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि बारिश होने से मड़ाई कार्य बाधित होगा ही और भीगने के कारण भूसा पीला हो जाएगा ।
विज्ञापन

सेवापुरी क्षेत्र में बारिश व ओले पड़ने से किसानों को काफी नुकसान हुआ। तेज हवा के कारण देहली विनायक कोरौती मार्ग पर हरसोस गांव के पास में नीम का पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया वहीं जंसा के भदया गांव में पोल्ट्री फार्म पर दीवाल गिरने से दर्जनों मुर्गियों की मौत हो गईं। खेत किसान मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण सिंह ने कहा कि बेमौसम बारिश से पैदावार पर असर पड़ेगा। राजातालाब क्षेत्र में मेहंदीगंज में दो पेड़ गिर गए। वहीं विद्युत पोल टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। मिर्जामुराद क्षेत्र के कल्लीपुर गांव में चहारदीवारी गिरने से अरविंद राजभर व प्रमिला देवी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट----------
किसानों ने प्रकृति से मांगी हफ्ते भर की मोहलत
राजातालाब क्षेत्र में किसानों ने बताया कि आधे से अधिक फसलों की कटाई और मड़ाई हो चुकी है। बस हफ्ते भर का समय मिला तो शेष कटाई और मड़ाई हो जाएगी। किसान इंद्रजीत सिंह पटेल, मनोज पटेल, राजेंद्र राजभर, नीरज पांडेय, शीलू चौधरी, मुकेश सिंह अमरेश्वर नारायण सिंह, का कहना है इस साल मौसम ने किसानों का बहुत घाटा किया है। अब मौसम साफ और तेज धूप मिल जाए तो सभी किसान कटाई मड़ाई करके खाली हो जाएंगे।
बोले किसान-
पहले से ही खेती चौपट हो गई थी। बची खुची कसर अब आंधी और बारिश से बर्बाद हो रही है। अभी भी 20 बीघे गेहूं की कटाई बाकी है। दलहन-और तिलहन की फसल खराब हो चुकी थी। अब गेहूं पर भी संकट है।
-शीलू चौधरी भिखारीपुर, राजातालाब
बचपन से खेती किसानी में लगा हूं। इस साल मौसम ने बहुत धोखा दिया। खड़ी फसल टूट गई है और काटी गई फसल भी दूर दूर तक उड़ गई है। गेहूं की फसलों को इकट्ठा करने में किसानों को परेशानी होगी।
- तेज बहादुर सिंह घमहापुर
आंधी से खेतों में पड़ा भूसा काफी मात्रा में उड़ गया। पहले से ही गेहूं की फसल गिरी पड़ी थी रविवार की आंधी ने और भी नुकसान पहुंचाया है। गेहूं की बालियां टूट कर बिखर गई हैं।
-इंद्रजीत पटेल सिंघही चंदापुर
आंधी के कारण आम के बागों को भी नुकसान हुआ है। पहले रवी की फसल खराब हुई थी अब आम पर आफत आ गई है। जौ की कटाई बची रह गई थी। अब उसकी पैदावार कम हो जाएगी।
-लल्लन दुबे, पनियारा जक्खिनी
-------------
बारिश से चार डिग्री गिरा पारा, कल तक ऐसे ही रहेगा मौसम
वाराणसी। बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। पिछले 24 घंटे में मौसम विभाग ने 4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया है जबकि न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज अचानक बदला है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी 2 दिन तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में नम पुरवा हवाओं के चलने का असर पूर्वांचल के मौसम पर देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि कई जिलों में आंधी, गरज, चमक के साथ बारिश भी हो रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार तक फिलहाल मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। उधर शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहा, वही रविवार को अधिकतम तापमान में तो कोई कमी नहीं आई लेकिन न्यूनतम तापमान 3 डिग्री घटकर 21.6 तक पहुंच गया।

------------
जनपद में 20 प्रतिशत गेहूं की कटाई-मड़ाई का काम अभी बाकी है। रविवार की रात जो बारिश हुई उसका असर दोपहर बाद कड़ी धूप के कारण समाप्त हो गया। मगर कुछ इलाकों में दोबारा शाम के वक्त बारिश होने से गेहूं की फसल में नमी आ गई है। अगर धूप तेज हुई तो दो दिनों में मड़ाई का काम शुरू हो जाएगा। - सुभाष मौर्य, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed