फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update varanasi wrapped in sheet of fog amidstmelting cold know Mausam of purvanchal

Weather Update: गलन भरी ठंड के बीच कोहरे की चादर में लिपटा बनारस, जानिए आने वाले दिनों में मौसम का हाल

Wed, 21 Dec 2022 09:31 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 21 Dec 2022 09:31 AM IST
सार

पहाड़ी इलाकों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने गलन बढ़ा दी है।  बुधवार सुबह घने कोहरे की चादर से पूरा जिला ढका रहा। इससे दृश्यता कम हो गई। कहीं-कहीं दृश्यता घटकर 10 मीटर रह गई। 

विज्ञापन
Weather Update varanasi wrapped in sheet of fog amidstmelting cold know Mausam of purvanchal
वाराणसी में कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम के रोज बदल रहे रंगों के बीच एक बार फिर से सघन कोहरे का दौर शुरू हो चुका है। मंगलवार सुबह वाराणसी समेत समूचा पूर्वांचल घने कोहरे की जद में रहा तो ठंड की वजह से लोगों को दुश्वारी भी झेलनी पड़ी। सुबह हाइवे पर चार पहिया वाहन फॉग लैंप के साथ नजर आए तो घना कोहरा वाले क्षेत्रों में वाहन रेंगते नजर आए। कई जगहों पर कोहरे की वजह से मामूली हादसे भी सुबह हुए।

विज्ञापन


पहाड़ी इलाकों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। मंगलवार रात से ही 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा के चलने के साथ ही घना कोहरा शुरू हुआ। बुधवार सुबह कोहरे की चादर इस तरह छाई रही कि रास्ते पर कुछ भी साफ नहीं दिख रहा था।

विज्ञापन

तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी

स्कूली बस सहित अन्य वाहनों की लाइट जलाकर बड़ी सतर्कता के साथ उसे ले जाना पड़ा। मौसम में बदलाव का ही असर है कि पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। बुधवार सुबह हवा में नमी कुछ ज्यादा रहने से ठंड भी बढ़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों की तरह ही शहरी इलाकों में भी कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिला। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण हवा में नमी बढ़ गई है। आने वाले तीन-चार दिनों में घने कोहरे और ठंड बढ़ने के आसार हैं।

बच्चों को स्कूल जाने में हुई दिक्कत 

बलिया जनपद बुधवार तड़के से ही कोहरे के आगोश में जकड़ा नजर आया। इससे वाहनों की रफ्तार पर जहां ब्रेक लगा रहा, वहीं कड़ाके की ठंड के कारण सड़कों पर आवाजाही न के बराबर रही। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।  कोहरे के बीच में हल्की हवाएं ठंड में और इजाफा करते हुए नजर आई। इस कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed