फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update Varanasi Sun cloud continues humidity increased trouble

Weather Update: वाराणसी में सुबह से धूप-छांव का खेल जारी, उमस ने बढ़ाई परेशानी, दो दिन ऐसे ही रहेगा मौसम

Sat, 06 Aug 2022 10:05 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 06 Aug 2022 10:05 AM IST
सार

वाराणसी में मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। शुक्रवार रात कहीं-कहीं हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद शनिवार सुबह से सूरज बादलों की ओट में छिपा है। 

विज्ञापन
Weather Update Varanasi  Sun cloud continues humidity increased trouble
वाराणसी में बादल छाए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले सप्ताह हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी थी। वहीं अब धूप-छांव के खेल से उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाराणसी में शुक्रवार रात कहीं-कहीं हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद शनिवार सुबह से सूरज बादलों की ओट में छिपा है। सुबह 9 बजे का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार सुबह से निकली धूप ने उमस बढ़ा दी। देपहर बाद हल्के बादल भी छाए। बता दें कि इस बार मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। मानसून ने भी इस बार शुरूआत पर अपना रंग दिखाया।
विज्ञापन


जब बारिश शुरू हुई तो राहत भी मिली और सबसे अधिक किसानों की चिंता दूर हो गई। जुलाई में तो औसत 294 मिलीमीटर बारिश की तुलना में महज 130 मिलीमीटर ही बारिश हुई।  मौसम वैज्ञानिकों का कहना है मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। बारिश की लगातार संभावना बन रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सेंटीमीटर की रफ्तार से नीचे उतर रहीं गंगा

Weather Update Varanasi  Sun cloud continues humidity increased trouble
राजघाट पर गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
गंगा के जलस्तर में घटाव का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को रफ्तार थोड़ी धीमी रही और जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से कम हो रहा था। गंगा का जलस्तर जैसे नीचे उतर रहा है अपने पीछे मिट्टी, गंदगी और गाद भी घाटों पर छोड़ रही है। 

 शीतला मंदिर के नीचे मिट्टी और गाद के ढेर लग गए हैं। यही नजारा अस्सी से राजघाट के बीच कई घाटों पर नजर आ रहा है। जलस्तर कम होने के बाद भी घाटों का संपर्क नहीं जुड़ सका है। वहीं, दूसरी तरफ वरुणा के जलस्तर में पिछले 24 घंटे से बढ़ाव जारी है। पानी अब भी ऊपरी प्लेटफार्म पर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed