फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update varanasi Rain showers made weather pleasant relief from scorching sun and heat

Weather Update: वाराणसी में बारिश की फुहारों से मौसम हुआ सुहाना, प्रचंड धूप और गर्मी से राहत

Wed, 01 Jun 2022 10:05 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 01 Jun 2022 10:05 AM IST
सार

वाराणसी में आज सुबह से बादल मडंरा रहे थे। करीब नौ बजे कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने लगी। भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को  राहत मिली। तापमान भी 35 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। 

विज्ञापन
Weather Update varanasi Rain showers made weather pleasant   relief from scorching sun and heat
वाराणसी में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में इन दिनों मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी दिन में तेज धूप तो कभी रात में आंधी के बाद बूंदाबांदी भी हो रही है। इस कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव भी बना है। मंगलवार को जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, तो वहीं बुधवार सुबह बारिश हुई, जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रचंड धूप के बीच लोगों की हालत बेहद खराब हो गई थी। धूप से निकल रही आंच बाहर घूम रहे लोगों के लिए काल बन गई थी। मगर, बुधवार सुबह मौसम का रुख अचानक बदलते ही लोगों को काफी आनंद आ गया। शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश कम हुई। बारिश के कारण ककरमता, नगवां, लंका,बरेका आदी क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति रही। 
विज्ञापन


 

धान की नर्सरी के लिए  बड़ा फायदा

वाराणसी में आज सुबह से बादल मडंरा रहे थे। करीब नौ बजे कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने लगी। भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को  राहत मिली। तापमान भी 35 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। अचानक शुरू हुई बारिश के कारण कई लोग भीग गए। तेज हवाओं का भी जोर रहा। बारिश के कारण से गर्मी से राहत तो मिली ही, सबसे बड़ा फायदा धान की नर्सरी के लिए हुआ। अब खेतों की जुताई हो पाएगी और जून के पहले सप्ताह से धान की नर्सरी लगनी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 15 दिन बाद तापमान 42 डिग्री पार

Weather Update varanasi Rain showers made weather pleasant   relief from scorching sun and heat
मंगलवार को धूप से बचने के लिए छाता लेकर जाती बीएचयू की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले मंगलवार को दिन भर चली गर्म हवाओं ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी थी। सड़क पर गाड़ी चलाने वालों के चेहरे पर गर्म हवा लग रही थी। वहीं, घरों में बैठे लोग भी उमस से परेशान रहे। मौसम में अचानक बदलाव का असर तापमान में भी देखने को मिला। करीब पंद्रह दिन बाद तापमान बढ़कर एक बार फिर 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

बीते रविवार से मौसम में बदलाव हुआ है। पिछले सप्ताह शुरुआती दिनों में नम पछुआ हवाएं चलीं। आंधी और बूंदाबांदी हुई, उससे लोगों को राहत मिली थी, लेकिन  मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.8 पहुंच गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल इस सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 

बिजली व्यवस्था चरमराई, कई बार कट रही बिजली

बढ़ती गर्मी के बीच शहर से लेकर देहात तक बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। लोकल फाल्ट के नाम पर घंटों कटौती की जा रही है। कहीं जंपर तो कहीं डियो उड़ने की समस्या लगी रही। लोकल फाल्ट  चलते तीन से चार घंटे तक कटौती हो रही है। इसके चलते लोग परेशान हो रहे हैं ।  मंगलवार को पहलुकापुरा में 33 केवी बिजली तार टूटने से केराकतपुर समेत करीब आधा दर्जन मुहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।

एक्सईएन सप्तम सुनील यादव के मुताबिक डीपीएच-कैंट से तीन घंटे आपूर्ति बाधित हो गई। लहरतारा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में आई गड़बड़ी के चलते सिंधोरिया आदि मुहल्लों में 10.30 बजे से करीब 3 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं बिजली विभाग का कहना है कि डीओ उड़ने से बचाने के लिए 15 मिनट की कटौती की गई। वहीं सुंदरपुर, राजेंद्र नगर, नगवां, तुलसी नगर आदि मुहल्लों में दिन चार से अधिक बार कटौती की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed