फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update varanasi purvanchal Unsatisfactory heat in city nights are hot along with day,

Weather Update: बनारस में बेचैन करने वाली गर्मी, दिन के साथ रातें भी तप रही, अभी राहत के नहीं आसार

Wed, 08 Jun 2022 12:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 08 Jun 2022 12:16 PM IST
सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में लोग मौसम के तेवर से बेहाल हैं। लोग धूप के चलते न तो जरुरी काम के लिए बाहर निकल पा रहे हैं, न ही उमस के चलते घरों में रह पा रहे है। वहीं बचीकुची कसर बिजली विभाग निकाल रहा है। 

विज्ञापन
Weather Update varanasi purvanchal  Unsatisfactory heat in city nights are hot along with day,
सूरज की तपिश से बचने के लिए गमछे का सहारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बेचैन करने वाली गर्मी पड़ रही है। दिन में तीखी धूप और गर्म हवाओं की वजह से परेशानी बढ़ गई है।  गर्म पछुआ हवा के असर से दिन के साथ रातें भी तप रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी ऐसे मौसम से राहत के आसार भी नहीं हैं। अगले सप्ताह से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान जहां 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया तो वहीं मंगलवार को  43.4 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते शनिवार को 45.8 डिग्री सेल्सियस के उच्च स्तर तक पहुंचा तापमान रविवार से गिरना शुरू हो गया। हर दिन एक डिग्री की गिरावट के बावजूद गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


सूरज की तपिश का आलम ये है कि दिन में पैदल चलना तो दूर गाड़ी से चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार दक्षिणी यूपी में तापलहरी चलने की वजह से ही वाराणसी समेत आसपास के जिलों में धूप और गर्मी अधिक है। अगले सप्ताह से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कटौती ने किया बेहाल, लो वोल्टेज का संकट बरकरार

गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने के साथ कटौती भी खूब हो रही है। केवल बिजली कटौती ही नहीं बल्कि लो वोल्टेज की समस्या बढ़ने लगी है। भीषण गर्मी में होने वाली कटौती से लोग बेहाल हो गए हैं। बिजली विभाग भले ही 24 घंटे आपूर्ति का दावा कर रहा हो लेकिन शहरी क्षेत्र में औसतन 20 से 21 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 16 से 17 घंटे ही आपूर्ति की जा रही है।

बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी में सर्वाधिक परेशानी बच्चे और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। कभी आधी रात तो कभी भोर में बिजली गुल हो जा रही हे। इधर कुछ दिन से लो वोल्टेज, ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। नगवां निवासी देवेंद्र मिश्र ने बताया कि बिजली उपकेंद्र बनने के बाद भी लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।

दोपहर 12 बजे से पहले ही कम से कम सात बार कटौती की गई। डाफी फीडर से आई समस्या के चलते छित्तुपुर और सिरगोवर्धनपुर वासी भी परेशान रहे। अमन यादव ने कहा कि बेवक्त हो रही बिजली कटौती ने परेशानी बढ़ा दी है। नगवा उपकेंद्र के लॉक बुक इंचार्ज ने बताया कि क्षेत्र में महज दो बार फाल्ट के चलते कटौती की गई जबकि लोगों का कहना था दो बार तो एक घंटे की कटौती की गई जबकि अंतराल पर  कटौती  ज्यादा रही।

उधर शिवदास पुर निवासी चंचल सिंह ने बताया कि बिजली कटौती ने चैन से सोना छीन लिया है। रविशंकर और राजकुमार ने बताया कि क्षेत्र में अंधाधुंध कटौती की जा रही है। अघोषित बिजली कटौती के चलते रात में पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रिपिंग ने किसानों की समस्या बढ़ा दी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जरा भी तेज हवा चलती है तो तार टूट जाते हैं। ट्रिपिंग के नाम पर घंटों कटौती की जाती है। जिसके चलते किसानों को खेतों की सिंचाई करने में परेशानी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed