{"_id":"61f6ebfdd9d7677ac1039097","slug":"weather-update-varanasi-purvanchal-temperature-rises-due-to-sunshine-amid-cold-and-winter-drizzle-is-expected-this-week","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में मौसम: घने कोहरे के साथ सुबह की शुरुआत, इस सप्ताह बूंदाबांदी के भी बन रहे आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में मौसम: घने कोहरे के साथ सुबह की शुरुआत, इस सप्ताह बूंदाबांदी के भी बन रहे आसार
Mon, 31 Jan 2022 09:28 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 31 Jan 2022 09:28 AM IST
सार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में सोमवार दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा नजर आया। दृश्यता कम होने के कारण वाहन रेंगते नजर आए। इधर, इस हफ्ते मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
वाराणसी में छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में एक बार फिर से कोहरे ने दस्तक दी है। सोमवार दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। करीब नौ बजे हल्की धूप खिली लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठंड का प्रकोप बना रहा। अनुमान है कि बढ़ते दिन के साथ मौसम में सुधार होगा।
विज्ञापन
सोमवार सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने के कारण दृश्यता काफी कम रही। इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा नजर आया। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। आज वाराणसी का औसत तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया
विज्ञापन
इधर, बीते दो दिन में धूप ने पिछले दिनों की अपेक्षा ठंड से राहत पहुंचाई। खिलकर धूप होने के बाद न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है। दिन में तेज धूप होने के साथ ही शाम को हवा की रफ्तार भी कम हुई है। इस वजह से लोग ठंड से राहत भी महसूस कर रहे हैं। फरवरी की शुरुआत से ही मौसम वासंती होने लगेगा। अब तक गिर चुका न्यूनतम तापमान भी अब और नहीं गिरेगा।
विज्ञापन
फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है लेकिन इस सप्ताह मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है।
अधिकतम तापमान 24 के पार पहुंचा
जनवरी के अंतिम सप्ताह में जिस तरह बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी हुई, उसी तरह का मौसम पांच से आठ फरवरी के बीच होने के आसार हैं। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि दिन में धूप होने की वजह से ही तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है।
इस तरह का मौसम अभी दो-तीन दिन बना रहेगा। इसके बाद पांच फरवरी से मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से नम पछुआ हवाएं चलने के साथ ही बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। इधर रविवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।