फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather update varanasi purvanchal Some relief from scorching heat due to humidity in air temprature slightly down

बनारस में मौसम: हवा में नमी होने से थोड़ी राहत, मगर सूरज की तपिश कर रही बेहाल

Wed, 13 Apr 2022 11:12 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 13 Apr 2022 11:12 AM IST
सार

वाराणसी में पारा 44 डिग्री के करीब पहुंचकर तीन डिग्री वापस आ चुका है।  यही वजह है कि लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। हालंकि दोपहर में सूरज की तपिश बेहाल कर रही है।

विज्ञापन
Weather update varanasi purvanchal Some relief from scorching heat due to humidity in air temprature slightly down
धूप से बचने के लिए बढ़ा छाते का प्रयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। वाराणसी समेत आसपास के जिलों में तीन दिन से हवा में नमी अधिक है। इसके चलते धूप का असर कम हो गया है। पारा 44 डिग्री के करीब पहुंचकर तीन डिग्री वापस आ चुका है। इसकी वजह से पूर्वांचल में गर्मी तो है लेकिन अब गर्मी में इजाफा थम गया है। अब भी 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।

विज्ञापन


यही वजह है कि लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। हालंकि दोपहर में सूरज की तपिश बेहाल कर रही है। बुधवार को पारा फिर से 42 डिग्री पार होने की संभावना है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख जिस तरीके से बदला है उससे जल्द ही बादलों के संकेत बन रहे हैं।  
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से ही नम हवाएं चलती रही। इसके चलते दिन में धुंध जैसा नजारा रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस सप्ताह शुक्रवार तक ऐसा ही  मौसम बने रहने के आसार हैं। पश्चिमी यूपी के मौसम में बदलाव के कारण यहां बादलों की आवाजाही लगी रही। इसके चलते तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.6 की तुलना में मंगलवार का तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि बुधवार को तापमान बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की मांग में बेतहाशा बढ़ोत्तरी

गर्मी में बिजली की मांग में बेतहाशा बढोत्तरी होने से ओवरलोड ट्रांसफार्मर जलने की घटना में बढ़ोत्तरी हुई है। बिजली विभाग के मुताबिक लाखों उपभोक्ता बिना जानकारी दिए नियत भार से तीगूनी ऊर्जा की खपत कर रहे हैं।  तय भार से अधिक ऊर्जा एसे उपभोक्ताओं की पहचान कर ली गई है। उन्हे बुधवार से नोटिस भेजकर भार बढ़वाने को कहा जाएगा।

नोटिस के तीन महिने में अंदर भार बढ़ाने की कार्रवाई की जाएगी। एसई दीपक अग्रवाल के मुताबिक जो उपभोक्ता बिना भार बढ़वाए बेतहशा ऊर्जा दोहन करने का खामियाजा सामान्य उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है ऐसे में ज्यादा बिजली खर्च करने वालों पर पेनाल्टी की कार्रवाई करने के साथ भार बढ़ाया जाएगा।

बताया कि मंगलवार को चार बड़ी चोरी पकड़ने के साथ 275 बकाएदारों का कनेक्शन काटने के साथ 15 लाख की वसूली की गई। अप्रैल माह में ही बिजली की मांग ठंड के मुकाबले दोगूने से ज्यादा पहुंच गई है। अभी मई जून की गर्मी बाकी है ऐसे में बिजली की मांग में और भी बढ़ोत्तरी संभव है। अधिकारियों के मुताबिक मीटर जांच अभियान के अलावा कंटिया डालकर चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed