{"_id":"62f87c5edec4f30ea9757bb2","slug":"weather-update-varanasi-purvanchal-late-night-rain-made-weather-pleasant","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: वाराणसी में देर रात हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना, मिली उमस भरी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: वाराणसी में देर रात हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना, मिली उमस भरी गर्मी से राहत
Sun, 14 Aug 2022 10:09 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 14 Aug 2022 10:09 AM IST
सार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मौसम रोजाना रंगत बदल रहा है। शनिवार देर रात हुई बारिश के बाद से मौसम सुहाना है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
शनिवार शाम नमो घाट पर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में बीती रात हुई बारिश के बाद से मौसम सुहाना हो गया है। रविवार सुबह से धूप खिली है लेकिन तल्खी बिल्कुल नहीं है। नम हवाओं के चलने के कारण उमस का एहसास भी गायब है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
रविवार सुबह नौ बजे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से करीब दो डिग्री ज्यादा है। शनिवार को दिनभर उमस के बाद रात करीब साढ़े 10 बजे के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 45 मिनट तक तेज बारिश होती रही।
विज्ञापन
इसके बाद रिमझिम फुहार देर रात तक जारी रहा। इससे लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली है। वहीं सूख रही फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 16 अगस्त तक जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़त हो सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
गंगा का जलस्तर स्थिर
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, रविवार सुबह 8 बजे तक गंगा का जलस्तर 63.32 मीटर रहा। वहीं शनिवार को यह 63.27 मीटर था। बीते 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जलस्तर में आई कमी के बाद अब घाटों की रौनक लौटने लगी है। कई घाटों का आपसी संपर्क बहाल हो गया है।