फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update varanasi purvanchal Late night rain made weather pleasant

Weather Update: वाराणसी में देर रात हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना, मिली उमस भरी गर्मी से राहत

Sun, 14 Aug 2022 10:09 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 14 Aug 2022 10:09 AM IST
सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मौसम रोजाना रंगत बदल रहा है। शनिवार देर रात हुई बारिश के बाद से मौसम सुहाना है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Weather Update varanasi purvanchal Late night rain made weather pleasant
शनिवार शाम नमो घाट पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में बीती रात हुई बारिश के बाद से मौसम सुहाना हो गया है। रविवार सुबह से धूप खिली है लेकिन तल्खी बिल्कुल नहीं है। नम हवाओं के चलने के कारण उमस का एहसास भी गायब है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


रविवार सुबह नौ बजे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से करीब दो डिग्री ज्यादा है। शनिवार को दिनभर उमस के बाद रात करीब साढ़े 10 बजे के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 45 मिनट तक तेज बारिश होती रही।
विज्ञापन


इसके बाद रिमझिम फुहार देर रात तक जारी रहा। इससे लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली है। वहीं सूख रही फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 16 अगस्त तक जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़त हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर स्थिर

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, रविवार सुबह 8 बजे तक गंगा का जलस्तर 63.32 मीटर रहा। वहीं शनिवार को यह 63.27 मीटर था। बीते 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जलस्तर में आई कमी के बाद अब घाटों की रौनक लौटने लगी है। कई घाटों का आपसी संपर्क बहाल हो गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed