फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather update varanasi Moist winds and rain made pink cold season know upcoming days weather forecast

वाराणसी मौसम: नम हवाओं और बारिश ने कराया गुलाबी ठंड का अहसास, वैज्ञानिकों ने बताया अगले दो दिन का हाल

Sun, 03 Oct 2021 01:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 03 Oct 2021 01:53 PM IST
सार

वाराणसी में रविवार सुबह धूप निकलने के बावजूद गर्मी का अहसास कम हो रहा है। मौसम में बदलाव का ही असर है कि अधिकतम तापमान में दो दिन में छह डिग्री की कमी दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Weather update varanasi Moist winds and rain made pink cold season know upcoming days weather forecast
शुक्रवार की तुलना में शनिवार को बारिश कम हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में आने वाली नम हवाओं की वजह से बारिश होने के बाद अब उमस तो गायब हो गई है, गुलाबी ठंड जैसा अहसास होने लगा है। वाराणसी में रविवार सुबह धूप निकलने के बावजूद गर्मी का अहसास कम हो रहा है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को बारिश जरूर कम हुई, लेकिन दिन में नम हवाओं के साथ बूंदाबांदी होती रही।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पश्चिम बंगाल से आ रही नम हवाओं की वजह से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से वाराणसी समेत आसपास के जिलों में दो दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन


दो दिन में गिरा छह डिग्री पारा
शनिवार को सुबह भी बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दिन भर हवाएं चलती रही। मौसम में बदलाव का ही असर है कि अधिकतम तापमान में दो दिन में छह डिग्री की कमी दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस की जगह शुक्रवार को 29 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शनिवार को दो डिग्री सेल्सियस और कम होकर 27.7 तक पहुंच गया। इसके अलावा शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.4 से कम होकर शनिवार को 21.4 रिकार्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में कीचड़ और कचरे से पटा शहर

Weather update varanasi Moist winds and rain made pink cold season know upcoming days weather forecast
बनारस की सड़कों और गलियों में चलना मुश्किल - फोटो : अमर उजाला

मौसम में बदलाव और बारिश के बाद शहर की सड़कों और गलियों में चलना मुश्किल हो गया है। कीचड़ और कचरे के बीच लोग जैसे-तैसे आवागमन कर रहे हैं। दो दिन की बारिश में कूड़ा घरों के बाहर जमा कूड़े से बदबू आने लगी है। नगर निगम प्रशासन कूड़ा उठाने से लेेकर शहर की नियमित सफाई का दावा तो कर रहा है मगर उसके बाद भी जहां-तहां कचरा फैला हुआ है।

नगरीय सीमा से रोजाना तकरीबन 600 मीट्रिक टन कचरा निकलता है। इसके निस्तारण और सफाई के लिए 4200 सफाई कर्मियों को लगाया गया है। इसके अलावा निगरानी के लिए जोनल अधिकारी से लेकर सफाई सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई जाती है।

सोनिया, मलदहिया, इंग्लिशिया लाइन, शिवाला में बने कूड़ा घरों के बाहर कचरा फैलने और बारिश से गंदे पानी के रिसाव के चलते राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ी। निचले इलाकों में जगह-जगह जलभराव से भी नागरिकों को दिक्कत हुई। रानीपुर, बजरडीहा, सुंदरपुर, नेवादा, जलालीपुरा जैसे इलाकों में पानी लगने और कीचड़ से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि शहर को कूड़ा-कचरा मुक्त बनाए जाने के लिए नए सिरे से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। ताकि शहर के सभी कॉलोनियों और मुहल्लों में और बेहतर सफाई व्यवस्था के इंतजाम हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed