फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   weather update varanasi forecast no Sunshine today cloudy weather amid winter and cold fog in purvanchal

वाराणसी में मौसम: कोहरे के साथ दिन का आगाज, पश्चिमी विक्षोभ ने रोकी वसंत की राह, धूप खिलने के बाद भी ठंड में होगी बढ़ोतरी

Sat, 05 Feb 2022 09:29 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Feb 2022 09:29 AM IST
सार

 वातावरण में बारिश और बादलों का असर काबिज है। बारिश और नम हवाओं के कारण ठंड में भी इजाफा हुआ है।  पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
weather update varanasi forecast no Sunshine today cloudy weather  amid winter and cold fog in purvanchal
वाराणसी में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले तीन चार दिनों से मौसम के बदले रुख ने जनता को परेशान कर दिया है। शुक्रवार की तरह शनिवार सुबह भी भारी कोहरा छाया रहा।  वाराणसी समेत आसपास के जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। एनएच समेत अन्य मार्गों पर इस कारण वाहनों की रफ्तार कम रही। वातावरण में बारिश और बादलों का असर काबिज है।

विज्ञापन


बारिश और नम हवाओं के कारण ठंड में भी इजाफा हुआ है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटे में धूप खिलने के बाद भी हवा में गलन और ठंड रहेगी।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ की वजह से वसंत की दस्तक अभी तक महसूस नहीं हो रही है। इस समय वाराणसी का औसत तापमान 11.6  डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं  शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 67 फीसदी दर्ज की गई जबकि हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: काशी के पंडालों में विराजीं मां वाग्देवी, स्थापित हुईं 300 से अधिक प्रतिमाएं, पांच घंटे से ज्यादा पूजन मुहूर्त

आज से ठंड में इजाफा होगा

विज्ञानियों का कहना है कि आठ फरवरी को भी मौसम विभाग ने बादलों की सक्रियता और बूंदाबांदी की आशंका जताई है। शनिवार से बारिश के बाद ठंड में इजाफा होगा। बंगाल की खाड़ी की ओर से चलने वाली पुरवा हवाओं के कारण हवा शुष्क है। विक्षोभ का असर लगभग 10-12 किमी की ऊंचाई तक बना हुआ है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी की ओर आई सूखी और ठंडी हवाएं वाष्पित होकर बरसात करा रही हैं।

ग्रीन जोन में है बनारस की हवा

weather update varanasi forecast no Sunshine today cloudy weather  amid winter and cold fog in purvanchal
वाराणसी में शुृक्रवार दोपहर बाद खिलकर निकली धूप - फोटो : अमर उजाला

बरसात ने भले ही किसानों की चिंता बढ़ा दी है, लेकिन हवा के लिए यह काफी मुफीद है। हवा से प्रदूषक तत्वों की मात्रा कम होने के कारण बनारस ग्रीन जोन में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बनारस का एयर क्वालिटी इंडेक्स 80 दर्ज किया गया। मलदहिया का एक्यूआई 91, अर्दली बाजार का 87, भेलूपुर का 81 और बीएचयू का 59 रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed