फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update varanasi bright sunshine After late night rain chances of drizzle even today

Weather Update: वाराणसी में देर रात बारिश के बाद सुबह से खिली तेज धूप, आज भी बूंदाबांदी के आसार

Tue, 12 Sep 2023 09:50 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 12 Sep 2023 09:50 AM IST
सार

देर रात करीब आधे घंटे की बारिश के बाद वाराणसी में आज सुबह से तेज धूप खिली हुई है। सुबह का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  सोमवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

विज्ञापन
Weather Update varanasi bright sunshine After late night rain chances of drizzle even today
बीएचयू कैंप में निकली तेज धूप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में पिछले तीन चार दिनों से रुक-रुककर बारिश होने के बाद सोमवार को मौसम बदल गया। सुबह थोड़े बादल जरूर दिखे, लेकिन दिन में तीखी धूप होने के साथ ही हवा भी नहीं चली। अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो गए।

विज्ञापन


शाम करीब चार बजे घने बादल छाए मगर बरसे नहीं। मगर देर रात झमाझम बारिश हुई। रात भर बिजली कड़कने और बादल गरजने की आवाज आती रही। हवा भी अच्छी रफ्तार से चली। उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली। मंगलवार सुबह से तेज धूप जरूर निकली मगर नम हवाओं के कारण मौसम सुहाना है।

विज्ञापन

36 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान

अधिकतम तापमान जो कि रविवार को 34 डिग्री सेल्सियस था वह सोमवार को 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह औसत से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में 18.8 मिलीमीटर बारिश भी रिकॉर्ड किया है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि एक दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। मंगलवार को हवा में नमी के साथ ही बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed