{"_id":"64979f99a289cde1c10017f5","slug":"weather-update-the-weather-is-pleasant-due-to-the-knock-of-monsoon-chances-of-rain-even-today-imd-issued-al-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: मानसून की दस्तक से मौसम खुशनुमा, आज भी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: मानसून की दस्तक से मौसम खुशनुमा, आज भी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट!
Sun, 25 Jun 2023 07:30 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 25 Jun 2023 07:30 AM IST
सार
रविवार सुबह मौसम साफ रहा। जहां हवा में नमी बनी है वहीं बादलों की आवाजाही भी बनी हुई है। मानसून की समय से दस्तक के बाद मौसम वैज्ञानिक भी इस बार अच्छी बारिश की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी समेत पूर्वांचल में शनिवार को मानसून की दस्तक के बाद से देर शाम तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदला गया है। इसका असर रविवार को भी देखने को मिला। लोगों ने गर्मी से भी राहत महसूस की। शनिवार शाम 7.30 बजे से शुरू बारिश रुक रुककर रविवार भोर तक होती रही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आया मानसून झूम के: वाराणसी में झूमकर बरसे बदरा, शहर से देहात तक झमाझम, तापमान भी धड़ाम
विज्ञापन
इधर रविवार सुबह मौसम साफ रहा। जहां हवा में नमी बनी है वहीं बादलों की आवाजाही भी बनी हुई है। मानसून की समय से दस्तक के बाद मौसम वैज्ञानिक भी इस बार अच्छी बारिश की संभावना जता रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे का कहना है कि आम तौर पर 20 से 25 जून तक मानसून की पूर्वांचल में दस्तक होती है,उस हिसाब से समय से पहले आ गया है। इस बार अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। फिलहाल अगले एक सप्ताह तक इसी तरह रुक रुक कर बारिश होती रहेगी। तापमान में भी कुछ कमी आयेगी। रविवार को भी अच्छी बारिश के आसार बने हैं।
विज्ञापन