आया मानसून झूम के: वाराणसी में झूमकर बरसे बदरा, शहर से देहात तक झमाझम, तापमान भी धड़ाम
वाराणसी में देर शाम तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। मानसून की पहली बारिश से देश लोगों का मन खिल उठा। फिलहाल अगले पांच-छह दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में शनिवार को मानसून ने झमाझम बारिश के साथ दस्तक दे दी है। दिन भर बादलों की आवाजाही के बीच देर शाम तेज हवा और गरज चमक के साथ बादल झूमकर बरसे। शाम करीब 7.30 बजे से शुरू होकर ढाई घंटे तक शहरी और ग्रामीण इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। इसके साथ ही पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से बेचैन लोगों ने राहत महसूस की।
सड़कों पर पहली बारिश का लोग लुत्फ उठाते नजर आए। इस जोरदार बारिश से लोगों के उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। आम तौर पर 20 से 25 जून के भीतर मानसून के आने का समय होता है। इस हिसाब से मानसून अपने समय से ही वाराणसी पहुंचा है। शनिवार को सुबह से ही नम पछुआ हवाएं चल रही थीं।
तेज हवा के साथ झमाझम बारिश
बादलों का आवाजाही भी जारी थी। धूप भी अन्य दिनों की अपेक्षा थोड़ी कम थी लेकिन उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था। शाम करीब 7.30 बजे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। मानसून की पहली बारिश से देश लोगों का मन खिल उठा।
ये भी पढ़ें: वाराणसी सहित पूर्वांचल में झमाझम बरसात, बिजली गिरने से 12 की मौत, 17 लोग झुलसे
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि जिले में इस बार मानसून ने समय से दस्तक दी है। इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद है। बताया कि फिलहाल अगले पांच-छह दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी।
कई इलाकों में जलभराव, निगम के दावे फेल
मानसून की पहली बारिश में शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे नगर निगम के सारे दावे फेल हो गए। अंधरापुल और भदऊं डाट पुल के नीचे इतना पानी भर गया कि आवागमन प्रभावित हो गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एनपी सिंह ने बताया कि शहर के निचले इलाकों में पानी भरा है।
अंधरापुल के पास पानी भरने की सूचना मिलने पर वहां टीम को भेजकर जल निकासी का प्रबंध कराया जा रहा है। इसके अलावा गोदौलिया व आस पास क्षेत्रों में बारिश के चलते हुए बारिश के पानी की निकासी कराने में क्यूआरटी लगी रही।