फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update Only 3 degrees difference maximum and minimum temperature no sunshine cold

Weather Update : अधिकतम और न्यूनतम तापमान में केवल 3 डिग्री का अंतर, नहीं निकली धूप; गलन ने कंपाया

Thu, 16 Jan 2025 04:54 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 16 Jan 2025 04:54 AM IST
सार

Weather Update in Varanasi : यूपी में माैसम का कहर जारी है। कोहरा और शीतलहर के कारण जनजीवन बेहाल हो गया है। भीषण ठंड में अलाव ही सहारा बन रहा है। ठंड को देखते हुए बच्चों के स्कूल भी दोबारा बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Weather Update Only 3 degrees difference maximum and minimum temperature no sunshine cold
वाराणसी में भीषण ठंड के बीच घाट पर माैजूद युवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Weather Update in Varanasi : दिन में धूप नहीं निकली और हवा में नमी भी बनी रही। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच भी केवल 3 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रहा। अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


यहीं कारण रहा कि अन्य दिनों की तुलना में गलन अधिक रही। लोग सड़क किनारे, काॅलोनियों, घाटों पर अलाव जलाकर हाथ सेंकते नजर आए। इस महीने में 10 दिन के भीतर ऐसा दूसरी बार हुआ है जब दोनों तापमान के बीच का अंतर 4 डिग्री सेल्सियस से कम रहा है।
विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। बुधवार को दिन भर बादल छाए रहे और धूप भी नहीं निकली। इस वजह से ठंड का असर अधिक रहा। दिन में धूप न निकलने से रात में भी ठंड से किसी तरह की राहत नहीं मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत से 7.7 डिग्री कम रहा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

तीन दिन तक रहेगा ऐसा ही मौसम, कोहरे के आसार
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम तेजी से बदल रहा है। इसका असर अभी तीन दिन तक बने रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार को भी इसी तरह का मौसम देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही घने कोहरे के भी आसार हैं। अगले सप्ताह से मौसम के कुछ साफ रहने की उम्मीद है।

15 जनवरी का तापमान

साल अधिकतम न्यूनतम
2025 14.0 11.0
2024 16.7 9.4
2023 20.6 11.8
2022 20.2 11.2
2021 17.0 8.2
2020 20.6 10.6
2019 21.1 7.4
2018 21.8 9.1
2017 20.0 6.6
2016 24.1 10.6
2015 14.0 8.0

तापमान डिग्री सेल्सियस में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed