फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update Daytime weather in Varanasi difference temperature last 10 years Cold wave people shiver

Weather Update : वाराणसी में रात जैसा ही रहा दिन का मौसम, जानें 10 साल के तापमान का अंतर; कोल्डवेव ने कंपाया

Wed, 08 Jan 2025 05:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 08 Jan 2025 05:24 PM IST
सार

Weather Update : यूपी में ठंड का कहर जारी है। वाराणसी में कोल्डवेव जनजीवन पर सितम ढा रहा है। इस कारण बुजुर्ग और बच्चे बाहर कम निकल रहे हैं। सुबह-शाम को भी हवा चलती रही। इस कारण ठंड से किसी तरह की राहत नहीं मिली। 

विज्ञापन
Weather Update Daytime weather in Varanasi difference temperature last 10 years Cold wave people shiver
वाराणसी में कोल्डवेव का असर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्फीली हवाओं (कोल्डवेव) ने लोगों को कंपा दिया। दिन भर बादल छाए रहे और हवाएं भी 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। ये कोल्डवेव का ही असर रहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज 2.3 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। ऐसा दस साल में पहली बार हुआ जब अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच इतना कम अंतर दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि औसत से 5.8 कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस वजह से रात जैसी ही कंपकंपाती ठंड दिन में भी लोगों को महसूस हुई। मौसम विभाग की ओर से तीन दिन शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है। 
विज्ञापन


बीते मंगलवार को सुबह से ही नम हवाएं करीब 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती रहीं। इस वजह से लोग ठंड से ठिठुर गए। सामान्य दिनों में जहां घाटों पर दिन में भी चहल-पहल दिखती है, वहां सन्नाटा रहा। शाम को भी हवा चलती रही। इस कारण ठंड से किसी तरह की राहत नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन तक कोल्डवेव के आसार
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. राजीव भाटला का कहना है कि पहाड़ों पर खूब बर्फबारी हो रही है। इस वजह से मंगलवार को दिनभर शीतलहर चलती रही। धूप भी नहीं निकली। पछुआ हवाओं में नमी भी बढ़ गई है। अभी तीन दिन तक कोल्डवेव के आसार हैं। हवा का रुख पछुआ से अगर पुरवा हुआ तो मौसम फिर बदल सकता है। बूंदाबांदी की संभावना है। 

चौथे दिन भी 10 घंटे देरी से पहुंची नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत
कोहरे की वजह से मंगलवार को चौथे दिन भी नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत 10 घंटे देरी से कैंट स्टेशन पहुंची। जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस तीन घंटे, इंदौर-पटना एक घंटे, विशाखापत्तनम गोरखपुर फेयर स्पेशल साढ़े तीन घंटे, पटना-वाराणसी मेमू तीन घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, जनता एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट रही। 

वहीं, बरकाकाना वाराणसी स्पेशल एक्सप्रेस पांच घंटे, पंजाब मेल साढ़े तीन घंटे, सारनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे, कामायनी एक्सप्रेस दो घंटे, प्रयागराज संगम गाजीपुर सिटी तीन घंटे, गोरखपुर दादर स्पेशल दो घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से पहुंची। 

इसी तरह दून एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, स्वतंत्रता सेनानी साढ़े तीन घंटे, द्वारिका एक्सप्रेस एक घंटे, जोधपुर-वाराणसी सिटी एक घंटे, विभूति एक्सप्रेस दो घंटे, फरक्का एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण डेढ़ घंटे, बनारस ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस दो घंटे, ग्वालियर बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे देरी से कैंट स्टेशन पहुंची।

सात जनवरी का तापमान

वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2025 15.3 13.0
2024 22.6 16.0
2023 18.1 4.8
2022 19.0 13.8
2021 28.0 13.8
2020 22.0 11.4
2019 22.1 13.2 
2018  19.0 5.0
2017 17.7  11.6
2016 28.5 10.5
2015 23.3 8.7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed