फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Update: Cold Broke Record Of 8 Years, Cold Wave Will Continue Next Days

Weather of Varanasi: वाराणसी में ठंड ने तोड़ा 8 साल का रिकॉर्ड, शीतलहर के प्रकोप से जनजीवन अस्त व्यस्त

Fri, 06 Jan 2023 05:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 06 Jan 2023 05:06 PM IST
सार

Varanasi Weather Forecast: वाराणसी में  पांच जनवरी का दिन पिछले आठ साल में सबसे ठंडा दिन रहा। यही नहीं अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान भी 8 साल में गुरुवार को सबसे कम रहा।  

विज्ञापन
Varanasi Weather Update: Cold Broke Record Of 8 Years, Cold Wave Will Continue Next Days
आग से बचने को अलाव का सहारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी और आसपास के जिलों में ठंड और गलन के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वाराणसी में शीतलहर के प्रकोप से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हर गली, मोहल्ले और घाटों पर बैठे लोग ठंड से थर-थर कांप रहे हैं। हालांकि आज वाराणसी के शहरी इलाके में कोहरा नजर नहीं आया लेकिन धूप भी नहीं निकली। नये साल की शुरुआत से लेकर अब तक पांच दिन में जिस तरह से बर्फीली हवाएं चल रही हैं, उसी का असर है कि गलन भी बढ़ गई है।

विज्ञापन


मौसम में आए इस बदलाव की वजह से इस साल ठंड ने बीते 8 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। पांच जनवरी के दिन पिछले आठ साल में सबसे ठंडा दिन गुरुवार रहा। यही नहीं अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान भी 8 साल में बृहस्पतिवार को सबसे कम रहा। पहाड़ों पर जिस तरह से बर्फबारी हो रही है। उसी का असर मैदानी भाग में देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

चार दिन से नहीं खिली धूप

इस बीच कोहरा तो नहीं दिख रहा है लेकिन उत्तर पश्चिमी हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। चार दिन से तो धूप भी नहीं खिली। गुरुवार को दिन में कुछ देर के लिए धूप निकली तो हवा में नमी इतनी अधिक रही कि गलन से राहत नहीं मिल सकी। दिन में ही बिना ग्लव्स और टोपी लगाए गाड़ी चलाना मुश्किल हो रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन तक ऐसे ही मौसम के आसार

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार सतह से एक किलोमीटर तक पुरवा हवा चल रही है जबकि उसके ऊपर उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इसमें नमी अधिक है। यही कारण है कि गलन अधिक महसूस हो रही है। फिलहाल चार दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं। कोहरा पड़ने और तापमान में कमी की भी संभावना है। 

सात जनवरी तक स्कूल बंद

ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने इंटर तक के सभी स्कूलाें में सात जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी हैं। इसके पहले पांच जनवरी तक विद्यालयों को बंद रखने का आदेश था। वहीं जिले के परिषदीय विद्यालयों में पहले से ही 14 जनवरी तक शीतावकाश चल रहा है। ये विद्यालय अब 16 जनवरी यानी सोमवार से खुलेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. गिरीश सिंह ने बृहस्पतिवार को सभी माध्यमिक स्कूलों के साथ सभी बोर्ड के स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। 

पांच जनवरी को तापमान का आंकड़ा

          वर्ष    अधिकतम    न्यूनतम 
  • 2015    22.5    13.0        
  • 2016    24.9    9.4
  • 2017    19.6    10.0
  • 2018    14.6    7.4
  • 2019    23.4    9.5
  • 2020    17.2    10.2
  • 2021    23.2    15.0
  • 2022    17.4    10.1        
  • 2023    13.7    4.8
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed