{"_id":"67a2f48c29700da7be0bea5b","slug":"weather-update-bhu-hottest-place-in-up-on-vasant-panchami-mercury-29-degrees-temperature-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update : वसंत पंचमी पर UP में सबसे गर्म रहा BHU, 29.50 पारा; सामान्य से 5.5 डिग्री ऊपर रहा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update : वसंत पंचमी पर UP में सबसे गर्म रहा BHU, 29.50 पारा; सामान्य से 5.5 डिग्री ऊपर रहा तापमान
Wed, 05 Feb 2025 10:48 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 05 Feb 2025 10:48 AM IST
सार
इस बार बनारस में गर्मी का एहसास अभी से ही होने लगा है। तीखी धूप ने गर्म कपड़े न पहनने को मजबूर कर दिया है। वहीं, बीएचयू की बात की जाए तो यहां का तापमान भी काफी अधिक रहा। पेड़-पत्तों से घिरा होते ही हुए भी कैंपस का तापमान कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
वसंत पंचमी पर UP में सबसे गर्म रहा काशी हिन्दूू विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरे-भरे कैंपस बीएचयू में दो दिनों से तापमान आसमान छू रहा है। वसंत पंचमी पर बीएचयू यूपी का सबसे गर्म क्षेत्र बन गया। सोमवार को बीएचयू अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री के साथ यूपी का सबसे गर्म स्थान और दूसरे दिन मंगलवार को 30 डिग्री के साथ प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म इलाका बना रहा।
विज्ञापन
पहले दिन तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा और दूसरे दिन 5.5 डिग्री ऊपर रहा। जबकि अमूमन बीएचयू का पारा शहर से 2-3 डिग्री तापमान तक कम होता है। लेकिन, इन दो दिनों में बीएचयू का तापमान वाराणसी शहर से करीब 3 डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि वेंटिलेशन न होने से ऐसा हुआ होगा। जब हवा नहीं चलती तब ऐसा होता है। गर्म हवा अंदर ही फंसी रह जाती है। जबकि, वाराणसी के तापमान की गणना बाबतपुर एयरपोर्ट से की जाती है।
विज्ञापन
यहां पर हवा का लगातार वेंटिलेशन होता रहता है। जबकि, बीएचयू में हवा न चलने से गर्म हवा काफी बढ़ गई होगी। दूसरी वजह ये है कि बनारस शहर के भी तापमान का असर बीएचयू कैंपस पर पड़ रहा है। डॉ. सिंह के मुताबिक बाबतपुर के मौसम केंद्र में गांवों के इलाकों का तापमान मापा जाता है।