फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update: After the rain, fog arrived, the risk of seasonal diseases increased

Weather Update: बारिश के बाद कोहरे ने दी दस्तक, मौसमी बीमारी का खतरा बढ़ा; ओपीडी में बढ़ी भीड़

Wed, 29 Nov 2023 08:27 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 29 Nov 2023 08:27 AM IST
सार

दीपावली के बाद से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी है। ऐसे में जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ रही है। डॉक्टरों ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Weather Update: After the rain, fog arrived, the risk of seasonal diseases increased
वाराणसी में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नम हवा, बादलों की आवाजाही और अब बारिश के बाद कोहरे ने दस्तक दे दी है। मौसम में इस बदलाव का असर सेहत पर भी पड़ रहा है। अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश और कफ की समस्या लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। मंगलवार को जिला, मंडलीय और शास्त्री अस्पताल के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों की संख्या ज्यादा देखने को मिली। दीपावली के बाद से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी है। ऐसे में जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ रही है। डॉक्टरों ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन

इस समय मौसमी बीमारी वाले मरीज बढ़े हैं। बुजुर्गों को सांस लेने में समस्या हो रही है। सर्दी, जुकाम, बुखार वाले बच्चे भी आ रहे हैं। सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। - डॉ. दिग्विजय सिंह, सीएमएस, दीनदयाल अस्पताल

विज्ञापन

ठंड का मौसम बच्चों के लिए खतरनाक होता है। गर्म कपड़े पहनने, बिना चिकित्सक सलाह दवा न देने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। - डॉ.सीपी गुप्ता, बाल रोग विशेषज्ञ, मंडलीय अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में आंकडा

अस्पताल मरीज मौसमी बीमारी

दीनदयाल अस्पताल 1000 मरीज 300 से 400 मरीज

मंडलीय अस्पताल 1100 मरीज 400 से 450 मरीज

शास्त्री अस्पताल 900 मरीज 250 से 300 मरीज

(सप्ताह भर पहले तक मौसमी बीमारियों वाले मरीजों की तुलना में 50 से 100 मरीज बढ़े हैं।)

दो दिसंबर तक बूंदाबांदी के आसार, बढ़ेगी ठंड

मंगलवार को शहरी और ग्रामीण इलाकों में कोहरे की दस्तक के बाद अब ठंड और बढ़ने के आसार हैं। मंगलवार को दिन में हल्की धूप के बाद दिन भर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी है। दो दिसंबर तक नम हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed