Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Temperature in Varanasi was 10.2 degrees coldest night of month melting started

Varanasi Weather: वाराणसी में तापमान 10.2 डिग्री, महीने की रही सबसे ठंडी रात; गलन शुरू

Sun, 16 Nov 2025 12:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Nov 2025 12:46 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में बीते तीन दिनों से गलन बढ़ने लगी है। शाम होते ही हल्की ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। बीती रात महीने की सबसे ठंडी रात रही। दूसरी तरफ, पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ भी बढ़ रही है।

विज्ञापन
Weather Temperature in Varanasi was 10.2 degrees coldest night of month melting started
वाराणसी में बढ़ने लगी गलन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Varanasi News: आधा नवंबर बीतते-बीतते हर दिन ठंड के रिकॉर्ड बनने शुरू हो गए हैं। इस सीजन में पहली बार न्यूनतम पारा सामान्य से 5 डिग्री नीचे 10.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शुक्रवार के बाद नवंबर की सबसे ठंडी रात रही। इससे पहले सप्ताह भर पारा 11 से 15 डिग्री तक ही आ रहा था। बीते शनिवार को पूरे दिन धूप कमजोर रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 कम 28 डिग्री रहा। 

विज्ञापन


यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों से आ रही ठंडी और सूखी हवाएं काशी में ठंड बढ़ा रही है। अगले 24 घंटे न्यूनतम तापमान सामान्य से औसतन 3-6 डिग्री नीचे बने रह सकता है। 
विज्ञापन


वहीं सप्ताह भर धुंध भी छाई रहेगी। ठंड के साथ ही बनारस की हवा का सेहत सुधर नहीं रहा है। शनिवार को एक्यूआई 142 अंक चला गया। 168 अंक के साथ शहर का सबसे प्रदूषित इलाका भेलूपुर हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ला नीना का भी रहा असर

प्रशांत महासागर की ठंडी जलधारा ला नीना की वजह से इस दिसंबर में बनारस हर बार से ज्यादा ठिठुरेगा। धुंध और ओस पड़ने के बाद शुक्रवार से गलन भी शुरू हो गई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान इस सीजन में सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। धूप नहीं हुई और दोपहर के बाद ही ठंड बढ़ने लगी। शाम छह बजते ही तापमान 20 डिग्री तक आ गया।

बीते शुक्रवार को इस सीजन में पहली बार दिन का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे नीचे आ गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम है। इसी वजह से गलन बढ़ी है। दोपहर में ही 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से सर्द हवाएं चलीं। रात 10 बजे तक गलन और बढ़ गई। तापमान में और गिरावट हुई तो अगले सप्ताह तक घना कोहरा छाने की संभावना है।

वातावरण में नमी भी बढ़ गई है। सुबह नमी 95 फीसदी रिकॉर्ड की गई थी। इससे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास की दृश्यता पहली बार 500 मीटर हो गई। नमी कम रहने पर दृश्यता एक हजार से दो हजार मीटर रहती है। इसी तरह रात 11 बजे तक वातावरण की नमी 75 फीसदी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed