फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   weather rain temperature water logging in varanasi

बारिश: उमस से राहत, जलभराव बनी आफत, दो दिन और ऐसे ही मौसम रहने के आसार 

Thu, 03 Oct 2019 02:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 03 Oct 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
weather rain temperature water logging in varanasi
वाराणसी सहित पूर्वांचल में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला

पिछले सप्ताह तीन दिन तक लगातार बारिश के बाद धूप हुई तो लोग राहत महसूस कर रहे थे। इस बीच बुधवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। शाम करीब छह बजे गरज चमक के साथ शुरू हुई बारिश ने लोगों को उमस से राहत तो दी लेकिन शहर में कई जगहों पर जलभराव से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक अभी दो दिन ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन


इस सीजन के शुरूआती दिनों में किसान बारिश न होने से परेशान थे। इसके बाद जुलाई के दूसरे सप्ताह और अगस्त के अंतिम सप्ताह में लगातार दो-तीन दिन ऐसी बारिश हुई कि किसान बहुत खुश दिखे। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जून से लेकर अब तक इस सीजन में 500 मिलीमीटर से अधिक की बारिश हो चकी है।
विज्ञापन


सितंबर महीने में भी अच्छी बारिश हुई। पिछले सप्ताह तो तीन दिन में ही 200 मिलीमीटर तक बारिश रिकार्ड किया गया। इसके बाद मौसम साफ हो गया था और जहां जल भराव था, वहां से भी पानी कम होने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच बुधवार शाम तेज बारिश होने के बाद नदेसर, अंधरापुल, लहुराबीर, गोदौलिया, नई सड़क, काली महाल, भेलूपुर, पितरकुंडा सहित अन्य इलाकों में सड़कों पर इतना पानी लग गया कि बाहर निकलना मुश्किल हो गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि दक्षिणी मध्य प्रदेश में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, इस वजह से नमी बढ़ी है। फिलहाल दो दिन तक ऐसे ही मौसम रहने के आसार है।

वापस हुए लाग विमान, रामलीला स्थगित
बुधवार शाम हुई झमाझम बारिश की वजह से शिवानगर और हुकुलगंज में होने वाली नक्कटैया को स्थगित कर दिया गया। इस वजह इसमें निकलने वाले लाग विमान भी वापस लौट गए। उधर बारिश का ही असर रहा कि जिले में कई जगहों पर रामलीलाएं भी स्थगित करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed