{"_id":"649ce6c4c8519debc60cf004","slug":"weather-news-pleasant-weather-due-to-drizzle-in-varanasi-imd-gave-big-information-about-monsoon-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News: वाराणसी में बूंदाबांदी से खुशनुमा हुआ मौसम, IMD ने मानसून को लेकर दी बड़ी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News: वाराणसी में बूंदाबांदी से खुशनुमा हुआ मौसम, IMD ने मानसून को लेकर दी बड़ी जानकारी
Thu, 29 Jun 2023 07:35 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 29 Jun 2023 07:35 AM IST
सार
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक मानसून की सक्रियता फिर से दिख रही है। ऐसे में गुरुवार से अच्छी बारिश होने के आसार हैं। उधर आए दिन रुक-रुक कर हो रही बारिश और नम हवाओं के चलने के कारण तापमान में भी भारी कमी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
वाराणसी में बूंदाबांदी से खुशनुमा हुआ मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में दो,तीन दिन से चल रही तेज नम हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। गुरुवार सुबह बूंदाबादी भी हुई, इससे मौसम खुशनुमा हो गया है। इधर सुबह से ही घने बादल छाए रहने के साथ ही हवा में भी नमी बनी है। ऐसे में बारिश के आसार भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jobs Alert: बीएचयू में शैक्षणिक पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू, जानिए कुल पद और आवेदन की अंतिम तिथि
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक मानसून की सक्रियता फिर से दिख रही है। ऐसे में गुरुवार से अच्छी बारिश होने के आसार हैं। उधर आए दिन रुक-रुक कर हो रही बारिश और नम हवाओं के चलने के कारण तापमान में भी भारी कमी देखने को मिल रही है। पिछले सप्ताह 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने वाला अधिकतम तापमान गुरुवार को 33.2 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन