फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jobs Alert recruitment begins for academic posts in BHU know last date of application

Jobs Alert: बीएचयू में शैक्षणिक पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू, जानिए कुल पद और आवेदन की अंतिम तिथि

Wed, 28 Jun 2023 09:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 28 Jun 2023 09:45 PM IST
सार

बीएचयू के संस्थानों, संकायों व महाविद्यालयों में रिक्त शैक्षणिक पदों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। 

विज्ञापन
Jobs Alert recruitment begins for academic posts in BHU know last date of application
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  के संस्थानों, संकायों व महाविद्यालयों में रिक्त शैक्षणिक पदों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के 307 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bhu.ac.in पर उपलब्ध विज्ञापन के अनुसार अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी श्रेणियों के तहत रिक्त पदों में 85 पद प्रोफेसर के, 144 पद एसोसिएट प्रोफेसर और 78 पद असिस्टेंट प्रोफेसर के हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। 
विज्ञापन


बीएचयू में 34 सदस्यीय कमेटी पर रैगिंग रोकने की जिम्मेदारी
वाराणसी। बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान में नए सत्र 2023-24 के लिए एंटी रैगिंग कमेटी और एंटी रैगिंग स्क्वायड का नए सिरे से गठन किया गया है। 34 सदस्यीय कमेटी पर रैगिंग रोकने की जिम्मेदारी होगी। आईएमएस निदेशक की अध्यक्षता में बनी 22 सदस्यीय कमेटी में आयुर्वेद, दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय, आधुनिक चिकित्सा संकाय के प्रमुख के साथ 13 शिक्षक, संयुक्त कुलसचिव, चार मेडिकल छात्रों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं, प्रो. विजयनाथ मिश्रा, प्रो. ललित मोहन अग्रवाल, डॉ. अखिलेश चंद्रा, प्राे. आरएन चौरसिया, प्रो. राहुल अग्रवाल, डाॅ. विश्वंभर सिंह, डॉ. प्रियंका भगत को कमेटी का सदस्य बनाया गया है।  परिसर में रैगिंग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 12 शिक्षकों को एंटी रैगिंग स्क्वायड में रखा गया है। निदेशक कार्यालय के अनुसार सर्जरी विभाग के प्रो. विवेक श्रीवास्तव को एंटी रैगिंग स्क्वायड का अध्यक्ष बनाया गया है। बीएचयू की ओर से आईएमएस निदेशक कार्यालय में अनुभाग अधिकारी विनोद कुमार यादव को सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed