{"_id":"64a4df0efea18590db007fe6","slug":"weather-news-drizzle-increased-humidity-in-varanasi-meteorological-department-told-when-it-will-rain-now-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News: वाराणसी में बूंदाबादी ने बढ़ाई उमस, मौसम विभाग ने बताया अब कब होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News: वाराणसी में बूंदाबादी ने बढ़ाई उमस, मौसम विभाग ने बताया अब कब होगी बारिश
Wed, 05 Jul 2023 08:49 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 05 Jul 2023 08:49 AM IST
सार
आठ जुलाई के बाद एक बार फिर मानसून की सक्रियता देखने को मिल सकती है। इस वजह से तेज बारिश के आसार है।
विज्ञापन
वाराणसी में बदला मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून एक्सप्रेस की रफ्तार थम सी गई है। इस वजह से बादलों की सक्रियता तो है लेकिन बारिश की संभावना भी काम है। बुधवार को भी सुबह हवा चलती रही और बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। इस वजह से गर्मी लगने लगी। अधिकतम तापमान एक बार फिर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.6 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह धूप खिली, दोपहर में आसमान में बादल भी छाए। लेकिन शाम को महज बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम और उमस भरा हो गया। बुधवार की सुबह से ही उमस से लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Azamgarh News: आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत, एक झुलसा, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
सोमवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस की जगह मंगलवार को 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि दो-तीन दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। इस दौरान बूंदाबांदी और हल्की बारिश भी हो सकती है। आठ जुलाई के बाद एक बार फिर मानसून की सक्रियता देखने को मिल सकती है। इस वजह से तेज बारिश के आसार है।