फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six killed, one scorched due to lightning

Azamgarh News: आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत, एक झुलसा, परिजनों में कोहराम

Wed, 05 Jul 2023 07:38 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 05 Jul 2023 07:38 AM IST
सार

मेंहनगर थाना क्षेत्र के बरवा सागर महमूदपुर नियामतपुर गांव निवासी शशिकला 42 पत्नी झगरू, अनुराग यादव 14, अमन 12, शैलेश 14 और अमित 12 गांव के सीवान में मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान तेज बरसात शुरू हो गई। बचने के लिए सभी पास स्थित एक ट्यूबवेल के टिनशेड में खड़े हो गए। इसी दौरान बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आकर सभी झुलस गए।

विज्ञापन
Six killed, one scorched due to lightning
आकाशीय बिजली गिरने से मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले के तीन थाना क्षेत्रों में मंगलवार की शाम पौने सात बजे बिजली गिरने से महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक झुलस गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के बरवा सागर महमूदपुर नियामतपुर गांव निवासी शशिकला 42 पत्नी झगरू, अनुराग यादव 14, अमन 12, शैलेश 14 और अमित 12 गांव के सीवान में मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान तेज बरसात शुरू हो गई। बचने के लिए सभी पास स्थित एक ट्यूबवेल के टिनशेड में खड़े हो गए। इसी दौरान बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आकर सभी झुलस गए। ग्रामीण मौके पर जुट गए और सभी को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने शशिकला, अमन, अनुराग व शैलेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं अमित का इलाज चल रहा है। घटना से गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर मेंहनगर थाना पुलिस व तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। लालगंज : देवगांव कोतवाली के कोटाखुर्द गांव निवासी सुनील राम 50 शाम चार बजे हो रही बरसात के दौरान घर के पीछे जमा पानी को निकाल रहा था। इसी दौरान बिजली गिरी और वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन उसे सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह चार पुत्री व दो पुत्रों का पिता था। लाटघाट : रौनापार थाना क्षेत्र के हैदरबाद गांव में मवेशी चरा रहे हैदराबाद गांव निवासी सूर्यनाथ यादव 58 की बिजली गिरने से मौत हो गई। साथ ही उसकी गाय भी मर गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने बताया कि जिले में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो हुई है। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed