फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather News: Drizzle increased humidity in Varanasi, Meteorological Department told when it will rain now

Weather News: वाराणसी में बूंदाबादी ने बढ़ाई उमस, मौसम विभाग ने बताया अब कब होगी बारिश

Wed, 05 Jul 2023 08:49 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 05 Jul 2023 08:49 AM IST
सार

आठ जुलाई के बाद एक बार फिर मानसून की सक्रियता देखने को मिल सकती है। इस वजह से तेज बारिश के आसार है।

विज्ञापन
Weather News: Drizzle increased humidity in Varanasi, Meteorological Department told when it will rain now
वाराणसी में बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून एक्सप्रेस की रफ्तार थम सी गई है। इस वजह से बादलों की सक्रियता तो है लेकिन बारिश की संभावना भी काम है।  बुधवार को भी सुबह हवा चलती रही और बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। इस वजह से गर्मी लगने लगी। अधिकतम तापमान एक बार फिर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.6 रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन

मंगलवार सुबह धूप खिली, दोपहर में आसमान में बादल भी छाए। लेकिन शाम को महज बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम और उमस भरा हो गया। बुधवार की सुबह से ही उमस से लोग परेशान दिखे। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh News: आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत, एक झुलसा, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस की जगह मंगलवार को 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि दो-तीन दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। इस दौरान बूंदाबांदी और हल्की बारिश भी हो सकती है। आठ जुलाई के बाद एक बार फिर मानसून की सक्रियता देखने को मिल सकती है। इस वजह से तेज बारिश के आसार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed