फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather: Kashi in grip of fog! Dense fog in the morning, winds blowing at a speed of 10 kilometers per hour, m

Weather: कोहरे की चपेट में काशी! सुबह घना कोहरा, 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, कई ट्रेनें लेट

Tue, 27 Dec 2022 11:31 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 27 Dec 2022 11:31 AM IST
सार

मंगलवार को पछुआ हवा में नमी थोड़ी अधिक रही, जिस वजह से ठंड भी ज्यादा रही। मौसम में बदलाव का असर तापमान में देखने को मिला। रविवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में सोमवार को कम होकर 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस की जगह 11.5 रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
Weather: Kashi in grip of fog! Dense fog in the morning, winds blowing at a speed of 10 kilometers per hour, m
वाराणसी में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहरी और ग्रामीण इलाकों में सोमवार की सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला। पिछले सप्ताह की तरह ही एक बार फिर घना कोहरा देखने को मिला। इस वजह से धूप भी सुबह 9 बजे के बाद ही देखने को मिला। हालांकि दोपहर बाद बादलों की आवाजाही भी दिखी, इस वजह से धूप का असर कम रहा। 
विज्ञापन

मंगलवार को पछुआ हवा में नमी थोड़ी अधिक रही, जिस वजह से ठंड भी ज्यादा रही। मौसम में बदलाव का असर तापमान में देखने को मिला। रविवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में सोमवार को कम होकर 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस की जगह 11.5 रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे ने बताया कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर बर्फबारी होने लगी है। इस वजह से ही 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी नम हवाएं चल रही हैं। इधर दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन

 

Weather: Kashi in grip of fog! Dense fog in the morning, winds blowing at a speed of 10 kilometers per hour, m
कोहरे में गुजरती ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

कोहरे के कारण साढ़े नौ घंटे देरी से पहुंची बेगमपुरा एक्सप्रेस
कोहरे के कारण ट्रेनों के परिचालन में असर पड़ रहा है। सोमवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन 9:37 घंटे लेट रही है। इसी तरह हिमगीरी एक्सप्रेस 4:44 घंटे, अर्चना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4:34 घंटे, दून एक्सप्रेस 4:33 घंटे, हावड़ा अमृतसर मेल 3:55 घंटे, गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 3:50 घंटे, कोलकाता एक्सप्रेस 2:40 घंटे, गंगा सतलुज एक्सप्रेस 1:57 घंटे लेट रही। 

सुबह सात बजे से सड़कों पर उतरेंगी ई-बसें 
कोहरे को देखते हुए ई-बस की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। अब ये बसें सुबह तीन बजे की बजाए सुबह सात बजे से सड़कों पर उतरेंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा के मुताबिक कोहरे में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह ई-बसों की समय सारिणी में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed