{"_id":"60e528109dbabf5fab35084d","slug":"weather-forecast-varanasi-update-humidity-and-temperature-may-increase-chance-of-rain-after-july-8","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम: उमस और बढ़ते तापमान ने बढ़ाई परेशानी, आठ जुलाई के बाद से बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: उमस और बढ़ते तापमान ने बढ़ाई परेशानी, आठ जुलाई के बाद से बारिश की संभावना
Wed, 07 Jul 2021 09:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 07 Jul 2021 09:35 AM IST
सार
सोमवार को दोपहर तक धूप थी लेकिन आधे घंटे बारिश के बाद मौसम बदल गया था। लेकिन मंगलवार की सुबह भी धूप के साथ हुई थी। बुधवार को भी उमस रहेगी और लोगों को गर्मी का अहसास होगा।
विज्ञापन
मौसम वाराणसी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
वाराणसी में उमस और बचते तापमान ने लोगों की मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। गर्मी की वजह से लोग घरों में ही छुपे रहते हैं। बादलों की आवाजाही भी बंद हो गई है, जिससे बारिश हो सके या तापमान में गिरावट नजर आए। बुधवार की सुबह निकली तेज धूप ने फिर परेशानी खड़ी कर दी है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आठ जुलाई के बाद से वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि अब हवा का रुख बदल गया है। पहले पछुआ हवा चलने के बाद अब बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवा आने लगी है। ऐसे में माना जा रहा है कि मानसून आगे बढे़गा। इस वजह से आठ जुलाई के बाद बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन