{"_id":"663bbc9720846734510e9136","slug":"weather-changed-due-to-rain-night-with-wind-in-varanasi-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: तेज हवा संग रात में बारिश से बदला मौसम, चार दिन तक ऐसे ही मौसम के बने रहने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: तेज हवा संग रात में बारिश से बदला मौसम, चार दिन तक ऐसे ही मौसम के बने रहने के आसार
Wed, 08 May 2024 11:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 08 May 2024 11:26 PM IST
सार
Varanasi Weather: पिछले तीन दिन से तापमान में भी गिरावट जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि तीन दिन बाद बुधवार को 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
बारिश से भीगी सड़क।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश का असर मैदानी भाग के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है। दिन में बादलों की आवाजाही से धूप का असर कम हुआ है। इधर बुधवार की रात करीब दस बजे तेज हवा के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। इस वजह से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव की वजह से तीन दिन में 8.7 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार चार दिन तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। बुधवार को बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवा भी चलती रही।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान भी 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पुरवा और पछुआ हवाओं के मिश्रण की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। 12 मई तक आंधी के साथ ही बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन