फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather change on Mauni Amavasya drizzle likely minimum temperature drops eight degrees

Weather Update : मौनी अमावस्या पर बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी के आसार; आठ डिग्री हुआ न्यूनतम तापमान

Tue, 28 Jan 2025 02:53 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 28 Jan 2025 02:53 AM IST
सार

वाराणसी में एक बार फिर माैसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। माैसम विज्ञानियों ने बारिश का भी अंदेशा जताया है। पछुआ हवाओं में नमी बढ़ने से रात में गलन बढ़ गई है।

विज्ञापन
Weather change on Mauni Amavasya drizzle likely minimum temperature drops eight degrees
वाराणसी में फिर बदलेगा माैसम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पिछले तीन दिन से दिन में अच्छी धूप ओर हवा में नमी कम रहने के बाद सोमवार से मौसम फिर बदल गया। पछुआ हवाओं में नमी बढ़ने से रात में गलन बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी है। 

विज्ञापन


सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने मौनी अमावस्या के अगले दो दिन के भीतर तेज हवा के चलने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह के शुरुआत से ही मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, इस वजह से गर्मी जैसा अहसास होने लगा। सोमवार को अचानक मौसम बदला। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुधवार से मौसम फिर बदलेगा। तेज हवा के चलने के साथ ही बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

Weather change on Mauni Amavasya drizzle likely minimum temperature drops eight degrees
धूप खिलते ही घाट पर घूमने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

पांच दिन का तापमान

दिन अधिकतम न्यूनतम
27 जनवरी 23.6 8.0
26 जनवरी 24.0 8.0
25 जनवरी 24.3 10.0
24 जनवरी 24.4 12.3
23 जनवरी 23.4 13.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed