फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   weather and rain Impact Schools up to Class 5 to remain closed in varanasi School Association objection

खराब मौसम और बारिश का असर: कक्षा पांच तक बंद रहेंगे स्कूल, पूर्वांचल स्कूल एसोसिएशन ने जताई आपत्ति

Wed, 09 Sep 2026 10:21 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 09 Sep 2026 10:21 AM IST
सार

वाराणसी में खराब मौसम और बारिश की वजह से कक्षा पांच तक के स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इस पर पूर्वांचल स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने आपत्ति जताई है। 

विज्ञापन
weather and rain Impact Schools up to Class 5 to remain closed in varanasi School Association objection
School Closed News - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

खराब मौसम और तेज बारिश की वजह से बुधवार यानी आज कक्षा 5 तक के स्कूलों को बंद रखने के आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक ने दिए हैं। 6 से 12 तक के छात्रों को सुबह 9 से अपराह्न 3 बजे स्कूल जाना होगा। इस आदेश पर पूर्वांचल स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने आपत्ति जताई है। एसोसिएशन का कहना है कि मामले में डीएम से मिलकर शिकायत की जाएगी। 

विज्ञापन


शिक्षा विभाग के आदेश में प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, आईसीएसई, सीबीएसई और अन्य बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अवकाश की अवधि में कक्षा 1 से 5 तक के परिषदीय विद्यालयों के सभी शिक्षक और कर्मचारियों को विद्यालय में आकर अपार आईडी, डीबीटी, यूडायस को करना होगा। 
विज्ञापन


वहीं, एसोसिएशन की ओर से यह कहा गया है कि इस शैक्षणिक सत्र में तीसरी बार बारिश/मौसम का कारण बताकर विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया गया है। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, ऐसे निर्णय लेने से पहले विद्यालयों और शैक्षणिक संगठनों से भी वास्तविक परिस्थितियों पर चर्चा की जानी चाहिए। शिक्षक पढ़ाने के लिए तैयार हैं और बच्चे पढ़ने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed