अतीक अहमद के खिलाफ कार्रवाई होगी : शिवपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज बलिया में कहा कि कानपुर कैंट सीट से सपा उम्मीदवार अतीक अहमद के मारपीट मामले की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
पूर्व मंत्री नारद राय के पैतृक गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे शिवपाल ने कहा कि जब-जब भाजपा सत्ता में आई है, तब-तब देश में अस्थिरता बढ़ी है। पहली बार अयोध्या की घटना और दूसरी बार नोटबंदी । उन्होंने कहा कि आज सपा ही नहीं बल्कि सारा देश कालेधन को सफेद कर रहा है।
पूर्व सांसद अतीक अहमद के मारपीट मामले को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में शिवपाल ने कहा कि इस घटना की जांच होगी और दोषी पाए जाने पर अतीक अहमद के खिलाफ कार्रवाई होगी।
बता दें कि पूर्व सांसद अतीक अहमद बुधवार शाम इलाहाबाद में रीवा रोड स्थित शियाट्स पहुंचे जहां उनके आदमियों ने शिक्षकों तथा कर्मचारियों को जमकर पीटा। मीडिया प्रभारी और सुरक्षा अधिकारी की भी पिटाई की गई।
आरोप है कि एसोसिएट प्रोफेसर के अपहरण का प्रयास किया गया। करीब आधे घंटे बाद अतीक और उनके आदमी वहां से गए तब पुलिस पहुंची। अतीक अहमद को नामजद करते हुए नैनी थाने में लिखित शिकायत की गई तो पुलिस ने एफआईआर लिखकर जांच शुरू की।
शिववाल ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा के तत्काल बाद समाजवादी पार्टी अपने सभी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर देगी।