फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ways to avoid fraud Cash transactions will be stopped in Varanasi Nagar Nigam

धोखाधड़ी से बचने की जुगत: वाराणसी नगर निगम में बंद होगा नकद लेनदेन, हर तरह का शुल्क ऑनलाइन जमा होगा

Mon, 16 Oct 2023 09:23 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 16 Oct 2023 09:23 AM IST
सार

धोखाधड़ी और गबन के आरोपों से बचने के लिए वाराणसी नगर निगम इसी महीने से नकद लेनदेन बंद करेगा। सीवर, जल और गृह कर भी ऑनलाइन जमा कराया जाएगा। 

विज्ञापन
Ways to avoid fraud Cash transactions will be stopped in Varanasi Nagar Nigam
वाराणसी नगर निगम - फोटो : self

विस्तार

धोखाधड़ी और गबन के आरोपों से बचने के लिए वाराणसी नगर निगम इसी महीने से नकद लेनदेन बंद करेगा। सीवर, जल और गृह कर भी ऑनलाइन जमा कराया जाएगा। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का शुल्क ऑनलाइन जमा होगा। इसके लिए सभी टैक्स कलेक्शन सेंटर पर क्यूआर कोड उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन


गृह, जल और सीवर कर जमा कराने के लिए अक्सर चेक दिया जाता है। 50 से ज्यादा चेक बाउंस हो गए। इसी बीच कई कर्मचारियों ने गृह कर जमा करने की रसीद दी, लेकिन पैसा नगर निगम के बैंक खाते में नहीं जमा हुआ। इसे देखते हुए ही नगर आयुक्त शिपू गिरी ने पूरी व्यवस्था में बदलाव का फैसला लिया। तय किया कि अब किसी भी प्रकार का लेनदेन नकद नहीं होगा।

विज्ञापन

नई व्यवस्था का फायदा जनता को मिलेगा

सभी तरह के कर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज के शुल्क ऑनलाइन जमा कराए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी कंप्यूटर सेल को मिली है। आठों जोन के टैक्स कलेक्शन सेंटर को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। जहां भी नकद लेनदेन होता है, वहां क्यूआर कोड रखवाए जा रहे हैं। नई व्यवस्था का फायदा जनता को मिलेगा। वह नकद की जगह ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकेंगे। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने कहा कि इसी महीने से सभी जगहों पर डिजिटल लेनदेन किया जाएगा। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी। जनता को भी सहूलियत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गृहकर में 10 प्रतिशत की छूट अब 31 अक्तूबर तक

नवरात्र, दशहरा और जीआईएस सर्वे में आई आपत्तियों को देखते हुए नगर निगम ने गृहकर में छूट की अवधि 16 दिन और बढ़ा दी है। अब 31 अक्टूबर तक गृहकर जमा कर सकेत हैं। मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त शिपू गिरि की ओर से जारी पत्र के मुताबिक इसके बाद तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी। इस दौरान गृहकर जमा करने वालों को 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

पहले यह छूट 15 अक्तूबर तक थी। रविवार को 682 लोगों ने 32.63 लाख रुपये जमा कराए। अवकाश के दिन नगर निगम के जोनल कार्यालयों के सभी टैक्स कलेक्शन सेंटर खुले रहे। इस बार गृहकर मद में वसूली के लिए लक्ष्य 84 करोड़ रुपये रखा गया है। अब तक 2.20 लाख भवन स्वामियों में से 89449 ने 34.71 करोड़ रुपये जमाकर छूट का लाभ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed