फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Way back home difficult, seats in trains regretted, specials also full

Varanasi News: घर वापसी की राह मुश्किल, ट्रेनों में सीटें रिग्रेट, स्पेशल भी फुल

Mon, 23 Sep 2024 05:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Way back home difficult, seats in trains regretted, specials also full
दिल्ली, मुंबई, सूरत अन्य महानगरों से वाराणसी समेत पूर्वांचल को लौटने वाले परेशान
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। करौंदी की रहने वाली श्रेया जायसवाल एम्स में काउंसलर हैं। दिल्ली से दिवाली पर घर लौटना है। अगस्त माह में ही श्रेया ने शिवगंगा में टिकट कराया, जो कि 87 वेटिंग है। अन्य दूसरे ट्रेनों में भी कंफर्म टिकट ढूंढ़ रहीं हैं, लेकिन किसी भी ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। आईआरसीटीसी की रोजाना वेबसाइट खंगाल रही हैं। स्पेशल ट्रेनों की जानकारी मिलते ही टिकट बुक कराने की प्रक्रिया में होती है, तब तक मिनट भर में सीटें वेटिंग शो करने लग रही हैं।
यह समस्या सिर्फ श्रेया की नहीं बल्कि अन्य कई यात्रियों की भी है, जिन्हें मुंबई, दिल्ली, सूरत, पंजाब, बंगलूरू, हैदराबाद से दशहरा, दिवाली और छठ पूजा पर घरों को लौटना है।31 अक्तूबर को दिवाली और छह नवंबर से छठ पूजा शुरू हो रही है। दिल्ली, मुंबई, सूरत रूट की नियमित ट्रेनों में सीटें फुल हाे चुकी हैं। प्रमुख ट्रेनों में नो रूम शो कर रहा है। यानी वेटिंग टिकट भी आप नहीं ले सकते।
विज्ञापन

वाराणसी समेत पूर्वांचल के बहुत से लोगों का कैंट और बनारस स्टेशन से ही आवाजाही होती है। वाराणसी से बिहार-झारखंड को गुजरने वाली ट्रेनों में तो स्थिति और भी खराब है। दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली राजधानी, काशी विश्वनाथ, श्रमजीवी, सद्भावना, लिच्छवी, शिवगंजा, बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट, फरक्का एक्सप्रेस में 24 अक्तूबर से सात नवंबर तक सीटें वेटिंग हैं। यहां तक की दोनों वंदे भारत में भी सीटें खाली नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल मुंबई से वाराणसी आने वाली महानगरी, एलटीटी-गोरखपुर, एलटीटी-जयनगर, कामायनी, एलटीटी-बनारस एक्सप्रेस का भी है। इन ट्रेनों के किसी भी श्रेणियों में कंफर्म सीट नहीं है। एलटीटी-गोरखपुर और एलटीटी-जयनगर स्लीपर और वातानुकूलित कोच में तो सीटें रिग्रेट शो कर रही हैं। 27 अक्तूबर को पनवेल से चलकर छपरा जाने वाली 05070 पनवेल-छपरा स्पेशल ट्रेन के स्लीपर में 112 वेटिंग और थर्ड एसी में 57 वेटिंग हैं।
24 अक्तूबर के बाद रिग्रेट
सूरत-वाराणसी के बीच ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में सीटें 24 अक्तूबर के बाद से रिग्रेट हैं। 09183 स्पेशल मुंबई-बनारस स्पेशल भी फुल है। 30 अक्तूबर को एलटीटी से बनारस आने वाली 01053 स्पेशल ट्रेन के स्लीपर में 120 और थर्ड एसी में 68 वेटिंग हैं। 09183 मुंबई-बनारस स्पेशल ट्रेन में 30 अक्तूबर को टू-एस में सीटें रिग्रेट हो चुकी हैं। अन्य श्रेणियों में 100 के ऊपर वेटिंग हैं।

वर्जन
स्पेशल ट्रेनों के जरिये यात्रियों को सहूलियत दिए जाने की तैयारी चल रही है। कई स्पेशल ट्रेनें प्रमुख शहरों से चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। - अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed