फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Waterworks control room will indicate where water supply provided in varanasi city

काम की बात: कंट्रोल रूम बताएगा शहर में कहां-कहां हुई जलापूर्ति, निगरानी को आसान बनाने के लिए चल रहा काम

Mon, 12 Jan 2026 10:17 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 12 Jan 2026 10:17 AM IST
सार

Varanasi News: जलकल परिसर में एक कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। ये कंट्रोल रूम बताएगा कि शहर में कहां-कहां जलापूर्ति हुई। शहर में लगभग 1300 किलोमीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन है, जिनके जरिये हर घर में पानी पहुंचाया जाता है। 

विज्ञापन
Waterworks control room will indicate where water supply provided in varanasi city
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के भेलूपुर स्थित जलकल परिसर में एक कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है, जिससे यह पता लगाया जा सकेगा कि शहर के किस इलाके में जलापूर्ति हुई और कहां नहीं। स्काडा सिस्टम के जरिये जलापूर्ति की निगरानी को और आसान बनाने के लिए काम चल रहा है। पहले चरण में सभी ट्यूबवेल और जलापूर्ति करने वाली मशीनों में टाइमर लगाए गए हैं।

विज्ञापन


पूरे शहर में लगभग 1300 किलोमीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन है, जिनके जरिये हर घर में पानी पहुंचाया जाता है। प्रतिदिन सुबह 5 से 10 बजे और शाम 4 से 8 बजे तक जलापूर्ति अपने आप शुरू होती है। इस ऑटोमेटिक सिस्टम से काशीवासियों को पानी की उपलब्धता पर निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, शहर की 17 पानी की टंकियों पर कैमरे लगाए गए हैं, जो मास्टर कंट्रोल स्टेशन से जुड़े हैं और 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। इन कैमरों के माध्यम से पता चल सकेगा कि टंकी भरी है या नहीं।
विज्ञापन


टंकी भरते ही कंट्रोल रूम में अलार्म बजेगा और उस टंकी की आपूर्ति ऑटोमेटिक बंद हो जाएगी। इससे पानी में क्लोरीन और पीएच स्तर की ऑटोमेटिक जांच भी संभव होगी। जलकल के सचिव विश्वनाथ ने बताया कि जल निगम की देखरेख में पानी की ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। भविष्य में इसे और एडवांस बनाया जाएगा ताकि कंट्रोल रूम से ही पूरे शहर में जलापूर्ति की निगरानी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर दो दिन विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन की ऑनलाइन बुकिंग कैंसिल, वजह जान लें

बेनियाबाग में दो दिन बाद जलापूर्ति शुरू

बेनियाबाग में पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद दो दिन बाद रविवार को जलापूर्ति की गई। बारी बारी से ट्यूबवेल चालू कर प्रेशर बढ़ाया गया। शाम तक सब कुछ सामान्य रहा। जलकल के सचिव विश्वनाथ ने बताया कि बहुत बड़ा काम हुआ है। पाइप लाइन की लीकेज को दूर कराने के लिए शहर के 50 हजार आबादी का पानी रोका गया था। यहां खोदाई कर मरम्मत का काम पूरा कराया गया। 9 की शाम से पानी बंद कर दिया गया था। 11 की सुबह तक का समय लिया गया था लेकिन 10 की रात 8 बजे तक मरम्मत का काम पूरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed